Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

नरेंद्र मोदी ने शरद पवार को कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए फिर उकसाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदनगर (महाराष्ट्र) , 12 Apr 2019

Last updated on: Apr 12, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक बार फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार को जम्मू एवं कश्मीर और भारत के लिए अलग-अलग प्रधानमंत्री बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ बोलने के लिए उकसाया। कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के साथी नेशनल कांफ्रेंस ने यह प्रस्ताव रखा है।मोदी ने पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक जनसभा के दौरान यह बात कही। उन्होंने इससे पहले राज्य में हुई एक रैली में भी ऐसे ही बयान दिए थे।मोदी ने कहा, "हमें इस पर कांग्रेस से कोई आशा नहीं है। वे वही काट रहे हैं, जो उन्होंने बोया था। लेकिन आपको क्या हो गया है, शरदराव? आप कितने समय तक दो प्रधानमंत्रियों की इस मांग पर चुप रहेंगे? आपकी पार्टी के नाम में 'राष्ट्रवादी' जुड़ा हुआ है, लेकिन क्या यह केवल देश के लोगों को धोखा देने के लिए है?"पवार को उकसाते हुए मोदी ने कहा कि क्यों 1999 में कांग्रेस छोड़ने वाले कद्दावर मराठा नेता चुप हैं। उन्होंने कांग्रेस व राकांपा पर उनसे हाथ मिलाने का आरोप लगाया जो जम्मू एवं कश्मीर से भारत को अलग करना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि कैसे पवार के आसपास होते हुए भी लोग एक देश में दो प्रधानमंत्रियों की बात कर लेते हैं और आश्चर्य जताया कि कैसे राकांपा प्रमुख इस तरह की अलगाववादी बातों को बर्दाश्त कर लेते हैं, जबकि वह छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि से आते हैं। इसके अलावा वह पूर्व में केंद्रीय रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए मोदी ने कहा, "क्या युवा एक 'ईमानदार चौकीदार' चाहते हैं या एक 'भ्रष्ट नामदार'? क्या वे भारत के नायकों (हीरो) को चुनेंगे या फिर उन्हें जो पाकिस्तान में नायक हैं।"मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा शासन के दौरान, मुंबई में केवल आतंकी हमले होते थे। भाजपा के शासनकाल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, क्योंकि सरकार ने कड़ाई से आतंकवाद पर नकेल कसी है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD