Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आयोग ने चुनाव को तमाशा बना दिया है : चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती , 12 Apr 2019

Last updated on: Apr 12, 2019, 00:00 IST

आंध्र प्रदेश में पहले चरण के मतदान के अगले दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने कुछ ईवीएम में गड़बड़ियों को लेकर निर्वाचन आयोग पर बरसे। उन्होंने कहा कि 'चुनाव को तमाशा बना दिया गया है।'नायडू ने कहा कि एक गैर-भरोसेमंद तकनीक, वीवीपैट पर्चियां लगी ईवीएम की संख्या बढ़ाने से इनकार, अधिकारियों का तबादला और आयोग की अन्य गतिविधियों का संचालन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज्ञा से होना इसकी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने ऐसा असंवेदनशील, गैरजिम्मेदार और बेकार निर्वाचन आयोग कभी नहीं देखा था।उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र को बचाने के अपने संघर्ष को किसी भी हद तक ले जाने के लिए तैयार हैं। जो कुछ उन्होंने कहा, वह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), जिसमें हेराफेरी की गुंजाइश के चलते संकटपूर्ण हो चली स्थिति को भांपते हुए कहा है।नायडू ने निर्वाचन आयोग पर दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए हैरत जताई कि लोकतंत्र को मशीन की कृपा पर क्यों निर्भर रहना चाहिए।यह दावा करते हुए कि राज्य में गुरुवार को हुए मतदान के दौरान 35 फीसदी ईवीएम ठीक से काम नहीं कर रही थीं, नायडू ने कहा कि मतदाताओं को परेशानी हुई, वे शुक्रवार तड़के तक कतार में खड़े अपनी बारी की प्रतीक्षा करते दिखे।उन्होंने कहा, "कई बूथों पर मतदान दोपहर एक बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे खत्म कर दिया गया। कुछ लोग तड़के 3.30 बजे मतदान कर पाए। क्या देश के प्रति आपकी यही प्रतिबद्धता है? क्या आप लोकतंत्र में वोट का खयाल रखते हैं? निर्वाचन आयोग को जवाब देना चाहिए।"नायडू ने उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा के इस बयान की कड़ी निंदा की कि ईवीएम में गड़बड़ी एक छोटा मुद्दा है और कहा कि एक समय 4,600 ईवीएम काम नहीं कर रही थीं।उन्होंने सिन्हा के लिए कहा, "आम आदमी की तो बात ही छोड़िए, आपके अपने सीईओ (मुख्य निर्वाचन अधिकारी) तक वोट नहीं कर सकते। इसके बारे में आप ये क्या कह रहे हैं।"

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD