Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

किसान कृषि के साथ-साथ सहायक धंधे अपना कर करें अपनी आय में वृद्धि : स्वतंत्र कुमार ऐरी

ग्रुप, सोसायटी व एफ..पी.ओ. बना कर कृषि करना किसानों के लिए लाभप्रद: डा. बलजिंदर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Apr 2019

Last updated on: Apr 06, 2019, 00:00 IST

कृषि विभाग होशियारपुर की ओर से आत्मा योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप व आत्मा कृषि प्रदर्शनी कृषि भवन में लगाई गई। समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर डायरेक्टर कृषि व किसान भलाई विभाग डा. स्वतंत्र कुमार ऐरी ने शिरकत की। कैंप में कृषि विभाग पंजाब के कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों संबंधी परिचित करवाया। इस कैंप में जिले के अलग-अलग गांवों से दो हजार से अधिक किसानों ने भाग लिया।किसानों को संबोधित करते हुए डा. स्वतंत्र कुमार ऐरी ने किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए सहायक धंधे अपनने के लिए आत्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान पानी के जल स्तर व गिरते जल स्तर को संभालने के लिए पंजाब सरकार के कृषि विविधना प्रोग्राम के अंतर्गत धान का रकबा कम कर मक्की, बासमती, दालों व एग्रीफोरेस्टरी के अंतर्गत रकबा बढ़ाएं। उन्होंने किसानों को अपील की कि रात के समय गेहूं की कटाई न करें और सूखा व साफ गेहूं ही मंडियों में लाया जाए। इससे पहले डा. ऐरी ने विभिन्न सैल्फ हैल्प ग्रुपों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी भी देखी।कृषि विभाग के संयुक्त डायरेक्टर (घनी कृषि) डा. बलजिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि कृषि इनपुट की मानक क्वालिटी किसानों तक पहुंचाने के लिए इन इनपुट्स के समय-समय पर विभाग की ओर से सैंपल भरे जाएंगे। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे गेहूं की नाड़ को आग न लगाएं ताकि वातावरण प्रदूषित होने से बच सके। 

उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि आज के कृषि युग में किसानों को ग्रुपों, सोसायटियों, फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन(एफ.पी.ओ.) बना कर कृषि करनी चाहिए ताकि वे कृषि की महंगी आधुनिक मशीनों की खरीद व अपनी फसलों का मंडीकरण कर सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह कृषि किसानों के लिए लाभप्रद साबित होगी।कैंप को संबोधित करते हुए मुख्य कृषि अधिकारी डा. विनय कुमार ने कृषि विभाग की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे फसलों के अवशेषों के योज्य प्रबंधन के लिए कृषि व किसान भलाई विभाग की ओर से मुहैया करवाई गई कृषि मशीनों का पूरा लाभ उठाएं व किसान भूमि जांच के आधार पर प्राप्त किए भूमि स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार ही खादों का प्रयोग करें। उन्होंने विशेष तौर पर किसानों को धान की बिजाई 20 जून के बाद करने की सिफारिश करने के साथ-साथ धान की सीधी बिजाई करने के तरीके भी बताए ताकि जिले में पानी का सही प्रयोग किया जा सके। उन्होंने विभाग की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं जैसे डायवरसीफिकेशन, एन.एफ.एस.एम. व आत्मा योजना से किसानों को मिल रहे लाभों संबंधी जानकारी दी। कैंप के अंत में मंच संचालक कृषि अधिकारी भूंगा श्री सरविंदर सिंह ने किसानों व आए मेहमानों का कैंप में आने पर धन्यवाद भी किया। इस मौके पर विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान भी उपस्थित थे।   

 

Tags: Agriculture

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD