Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उधमपुर के 35 किसानों का पंजाब में एक्सपोजर विजिट, सीखेंगे मॉडर्न फार्मिंग

Agriculture
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उधमपुर/लुधियाना , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 12:19 IST

केंद्र सरकार के एटीएमए (एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी) प्रोग्राम के तहत, उधमपुर जिले में बागवानों की इनकम दोगुनी करने के लिए, 35 किसानों के एक ग्रुप को पंजाब में पालमपुर हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी और लुधियाना की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा गया।  इस विजिट का मकसद किसानों को बागवानी की एडवांस्ड टेक्निक और मॉडर्न तरीकों से रूबरू कराना है, ताकि वे अपने बागों और खेतों में प्रोडक्टिविटी और प्रॉफिट बढ़ा सकें।

एटीएमए स्कीम का फोकस ट्रेनिंग, एक्सपोजर विजिट और किसानों की क्षमता बढ़ाने पर है। इसका उद्देश्य है कि किसान नई तकनीक अपनाकर अपनी इनकम बढ़ा सकें। इससे सिर्फ बड़े किसान ही नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी भी बागवानी में रुचि ले रही है और इसमें अपने भविष्य के लिए स्किल्स और एक्सपीरियंस हासिल कर रही है।

विधायक पवन गुप्ता ने बताया कि उधमपुर के चीफ हॉर्टिकल्चर ऑफिसर ने यह टूर ऑर्गनाइज किया है। इसके तहत सबसे पहले किसान पालमपुर जाएंगे, जो हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के लिए मशहूर है, और फिर लुधियाना की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी का रुख करेंगे। दोनों जगह किसान नई तकनीक, हाई-डेंसिटी प्लांटेशन और आधुनिक खेती के तरीके सीखेंगे।

उन्होंने कहा कि हाई-डेंसिटी हॉर्टिकल्चर फार्मिंग का कॉन्सेप्ट कश्मीर में लगभग 14-15 साल पहले आया था, लेकिन हमारे जिले में ये नया है। पहले अखरोट या अन्य फल के पेड़ लगाने के बाद 10 साल तक फल नहीं आते थे। आजकल हाई-डेंसिटी फार्मिंग में एक साल के अंदर ही फल मिलने लगते हैं। इससे किसान जल्दी लाभ कमाते हैं और उनकी मेहनत का फल जल्दी मिलता है।

उन्होंने बताया कि छत्रली के एक युवक ने लगभग 20 एकड़ में कीवी के पेड़ लगाए हैं। ऐसे युवाओं की संख्या बढ़ रही है जो हॉर्टिकल्चर और खेती में आगे बढ़ना चाहते हैं। सरकार की पहल से उन्हें नई तकनीक सीखने, स्किल बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का मौका मिल रहा है।इसके अलावा, भारत में फलों की खेती और सप्लाई बढ़ने लगी है।

पहले बहुत सारे फल बाहर से आते थे, लेकिन अब स्थानीय उत्पादन बढ़ने से लोगों को ताजे फल आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। इससे न केवल किसानों की आय बढ़ रही है, बल्कि आम लोगों को भी स्वस्थ और पोषक तत्वों वाले फल सस्ते में मिल रहे हैं।वहीं चीफ हॉर्टिकल्चर अफसर बृजबल्लभ गुप्ता ने बताया कि इस ट्रेनिंग के दौरान किसान हाई-डेंसिटी प्लांटेशन, एप्पल, स्टोन फ्रूट्स और सिट्रस की नई वैरायटीज के बारे में जानेंगे। 

ये तकनीकें सीखकर किसान अपने बाग में लागू करेंगे और अपने पड़ोसियों को भी प्रेरित करेंगे। इससे उनके रोजगार और आमदनी दोनों बढ़ेंगे।विशाल जैसे युवा किसान मिशन जुबा से पहले भी लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने 7 कनाल का ऑर्चर्ड शुरू किया था और अब 20 कनाल में कीवी का ऑर्चर्ड लगा रहे हैं। इससे युवा किसानों को यह प्रेरणा मिलती है कि मेहनत और नई तकनीक से खेती में सफलता पाई जा सकती है।

सरकार की यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ा रही है, बल्कि पूरे जिले में बागवानी की संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। युवा पीढ़ी अब बागवानी और खेती को बिजनेस के तौर पर देख रही है। इससे उनके आत्मविश्वास, स्किल्स और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।यह टूर किसानों को नई तकनीक, आधुनिक कृषि प्रबंधन और हाई-प्रोडक्शन तरीकों से अवगत कराएगा। इससे किसान अपनी फसल जल्दी और बेहतर तरीके से तैयार कर सकेंगे। 

इससे स्थानीय उत्पादन बढ़ेगा और लोग ताजे फल कम कीमत में प्राप्त कर सकेंगे।वहीं, युवा किसान विशाल ने बताया कि वह आधुनिक तकनीक सीखने और बाग मैनेजमेंट का प्रैक्टिकल अनुभव लेने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उनका कहना है कि ऐसी ट्रेनिंग से उनकी स्किल्स बढ़ेंगी, वे आत्मनिर्भर बनेंगे और बागवानी में अपना करियर मजबूत कर पाएंगे।

 

Tags: Agriculture

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD