अभिनेता कांग्रेस भारत का राजनीतिक भविष्य : शत्रुघ्न सिन्हा
Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांग्रेस भारत का राजनीतिक भविष्य : शत्रुघ्न सिन्हा

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 30 Mar 2019

Last updated on: Mar 30, 2019, 00:00 IST

अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को लगता है कि कांग्रेस भारत का राजनीतिक भविष्य है। सिन्हा ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ा है।आखिरकार आपने वह कर ही दिया, जिसके बारे में हम बहुत अरसे से सुनते रहे थे? अभिनेता ने हंसते हुए कहा कि "राज की बात तो सब जानते थे। हां, मैंने सोनिया जी, राहुल और प्रियंका के साथ हाथ मिलाया है। मैं अब कांग्रेस का हिस्सा हूं।"क्यों? शत्रुघ्न ने कहा, "क्यों? मैंने कांग्रेस में शामिल होना क्यों चुना? मैंने बहुत सोच विचार कर यह फैसला किया है। और क्यों नहीं? कांग्रेस वहीं पार्टी है, जिसने भारत को आजाद कराया। उसने हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल, पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे राष्ट्रीय नेता दिए हैं।"वह अतीत की बात थी। अब कांग्रेस में उस तरह के नेता कहां हैं? उन्होंने कहा, "ऐसी ही दलील हम भाजपा के लिए भी दे सकते हैं। मैंने एल.के. आडवाणी और अटल बिहारी जी जैसे महान नेताओं के कारण उनसे हाथ मिलाया था। नेतृत्व को बदलना ही होता है। आज कांग्रेस राहुल गांधी के हाथों में है।"राहुल को थोड़े दिन पहले तक बहुत बुरी तरह से ट्रोल किया गया था? बिहार से सांसद सिन्हा ने कहा, "लेकिन राहुल पिछले एक साल में काफी परिपक्व हुए हैं। उनका अब उपहास नहीं किया जाता। प्रियंका ने भी राहुल के साथ हाथ मिलाया है। हमें उन्हें मौका देना होगा। मुझे खुशी हुई जब उन्होंने मुझसे बात की और कहा कि पार्टी में मेरा स्वागत करने पर वह बहुत खुश हैं।"जी हां, आप और उर्मिला मातोंडकर?शत्रुघ्न ने कहा, "जितना ज्यादा उतना अच्छा। मुझे लगता है कि कांग्रेस भारत का राजनीतिक भविष्य है। उसने भारत को उसके मुश्किल भरे वक्त से गुजरते हुए देखा है। अब वक्त गया है कि उन्हें एक और मौका दें।"

 


 

Tags: Shatrughan Sinha

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD