Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल-12 : बुमराह ने मुंबई को दिलाई पहली जीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 28 Mar 2019

Last updated on: Mar 28, 2019, 00:00 IST

जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 20 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से मुंबई इंडियंस ने अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 70) के अर्धशतक पर पानी फेरते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के सातवें मैच में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया। तीन बार की चैम्पियन मुंबई की दो मैचों में यह पहली जीत है जबकि बेंगलोर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।मुंबई ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 187 रन का स्कोर बनाया और फिर बेंगलोर को निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन पर रोक दिया।मुंबई से मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलोर ने 3.2 ओवर में 27 के स्कोर पर मोइन अली (13) का विकेट खो दिया। इसके बाद पार्थिव पटेल (31) भी 6.5 ओवर में टीम के 67 के स्कोर पर आउट हो गए। पार्थिव ने 22 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।पार्थिव के आउट होने के बाद अगली ही मारकंडे की गेंद पर स्लिप में खड़े युवराज सिंह ने डिविलियर्स का कैच छोड़ दिया। डिविलियर्स ने इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए कप्तान विराट कोहली (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। उन्होंने 32 गेंदों पर छह चौके लगाए।कोहली के आउट होने के बाद डिविलियर्स ने एक छोर संभाले रखा और आईपीएल में अपना 29वां अर्धशतक पूरा किया।बेंगलोर को अंतिम 18 गेंदों पर जीत के लिए 40 रन बनाने थे लेकिन बुमराह ने मैच के 19वें ओवर में मात्र पांच रन ही दिए और एक विकेट भी लिया। बेंगलोर अब जीत के लिए अंतिम छह गेंदों पर 17 रन बनाने थे।शिवम दुबे ने लसिथ मलिंगा की पहली गेंद पर छक्का लगाकर बेंगलोर को जीत के और करीब लेकर गए। 

बेंगलोर को इसके बाद अंतिम दो गेंदों पर आठ रन बनाने थे लेकिन वह पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद पांच विकेट पर 181 रन ही बना सकी।मलिंगा की आखिरी गेंद नो-बॉल दिख रही थी लेकिन अंपायर ने इसपर ध्यान नहीं दिया और मुंबई को पहली जीत मिल गई। कप्तान कोहली नो-बॉल न देने से काफी नाराज भी दिखाई दिए।डिविलियर्स ने 41 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के लगाए। शिमरोन हेटमेयर ने पांच, कोलिन डी ग्रैंडहोम ने दो और दुबे ने नाबाद नौ रन का योगदान दिया।मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो और मारकंडे ने एक विकेट लिया।इससे पहले, युजवेंद्र चहल (38 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बावजूद मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट पर 187 रन का स्कोर बनाया और अपने इस स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया।मुंबई को उसके दोनों ओपनर क्विंटन डी कॉक (23) और कप्तान रोहित शर्मा (48) ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 54 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरूआत दी।युजवेंद्र चहल ने डी कॉक को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। डी कॉक ने 20 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। डी कॉक के आउट होने के बाद मुंबई ने 87 के स्कोर पर रोहित के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवाया। रोहित ने 33 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया।मुंबई को तीसरा झटका युवराज सिंह (23) के रूप में 124 के स्कोर पर लगा। युवराज ने 14वें ओवर में युजवेंद्र के पहले तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए और फिर इसके बाद वह चौथी गेंद पर सीमा रेखा पर कैच आउट हो गए।मुंबई ने अंतिम तीन ओवर में 40 रन बटोरे। हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 32 रन की नाबाद पारी खेलकर मुंबई को 20 ओवर में आठ विकेट पर 187 रन तक पहुंचाया।सूर्यकुमार यादव ने 38 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने पांच, क्रुणाल पांड्या ने एक, मिशेल मैक्लेनेगन ने एक, मयंक मारकंडे ने छह रन बनाए।बेंगलोर की ओर से चहल के चार विकेटों के अलावा उमेश यादव और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए।

 

Tags: IPL , Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD