Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल-12 : ऋषभ पंत का पराक्रम, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रन से दी शिकस्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Mar 2019

Last updated on: Mar 24, 2019, 00:00 IST

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 78) के बाद गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में रविवार को तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 37 रन से हरा दिया। दिल्ली ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर मुंबई को 19.2 ओवर में 176 रन पर समेट दिया।दिल्ली से मिले 214 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 33 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (14), 37 के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव (2) और 45 के स्कोर पर क्विंटन डीकॉक (27) का विकेट गंवा दिया।हालांकि युवराज सिंह (53) और कीरोन पोलार्ड (21) ने चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर मुंबई को थोड़ी स्थिरता प्रदान की। कीमो पॉल ने मुंबई के 95 के स्कोर पर पोलार्ड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। पोलार्ड ने 13 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया।पोलार्ड के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए हार्दिक पांड्या (0) खाता खोले बिना अक्षर पटेल को उसी की गेंद पर कैच थमा बैठे। युवराज ने क्रुणाल पांड्या (32) के साथ भी छठे विकेट के लिए 39 रन जोड़े।खतरनाक होती जा रही इस साझेदारी को ट्रेंट बाउल्ट ने क्रुणाल को आउट करके तोड़ा। क्रुणाल ने 15 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया।इसके बाद बल्लेबाजी करने आए बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके और मुंबई 19.2 ओवर में 176 रन ही बना पाई। बेन कटिंग (3) टीम के 153 के स्कोर पर और युवराज टीम के 170 स्कोर पर आउट हुए।

युवराज ने 35 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए। मिशेल मैक्लेनेगन ने 10 और युवा बल्लेबाज रासिख सलाम पांच रन बनाकर नाबाद लौटे। जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं आए।दिल्ली की ओर से इशांत शर्मा और कगिसो रबादा ने दो-दो जबकि बाउल्ट, पॉल, पटेल और राहुल तेवतिया ने एक-एक विकेट लिया।इससे पहले, ऋषभ पंत (नाबाद 78) की आक्रामक पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर बनाया और उसके गेंदबाजों ने इस स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नई नाम वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 29 रन के अंदर ही पृथ्वी शॉ (7) और कप्तान श्रेयस अय्यर (16) के रूप में दो विकेट गंवा दिया।इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कोलिन इनग्राम (47) ने शिखर धवन (43) के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की और टीम को मजबूती दी। कोलिन टीम के 112 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 32 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया।धवन ने पंत के साथ भी चौथे विकेट के लिए 19 रन जोड़े। धवन टीम के 131 के स्कोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उन्होंने 36 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।पंत ने 27 गेंदों पर सात चौके और सात छक्के लगाए। दिल्ली ने अंतिम छह ओवरों में 99 रन बटोरे, जिसकी बदौलत वह छह विकेट पर 213 रन के स्कोर तक पहुंच पाई। पंत ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।पंत और राहुल तेवतिया (नाबाद नौ) ने अंतिम 16 गेंदों पर सातवें विकेट के लिए 48 रन की अविजित साझेदारी की। कीमो पॉल ने तीन, अक्षर पटेल ने चार रन बनाए। तेवतिया ने चार गेंदों पर एक छक्का लगाया।मुंबई की ओर से मिशेल मैक्लेनेगन ने तीन और हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।

 

Tags: IPL , Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD