Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

भाजपा ने 36 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, पुरी से लड़ेंगे पात्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2019

Last updated on: Mar 23, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 36 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने अपने प्रवक्ता संबित पात्रा को ओडिशा की पुरी संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। इस सूची को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की लंबी बैठक के बाद घोषित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी शामिल हुए।पार्टी ने इस सूची में आंध्र प्रदेश से 23, महाराष्ट्र से छह, ओडिशा से पांच और मेघालय व असम से एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की।पार्टी ने आंध्र प्रदेश की 51 विधानसभा सीटों तथा ओडिशा की 22 विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।महाराष्ट्र में पार्टी ने स्मिता उदय वाग को जलगांव से, प्रताप चिक्लकर को नांदेड़, डॉ. भारत पवार को डिंडोरी, गिरीश बापट को पुणे, कंचन कुल को बारामती और डॉ. जयसिद्धेश्वर स्वामी को सोलापुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।पात्रा को पुरी से उतारकर पार्टी ने उन अटकलों को विराम दे दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि धार्मिक नगरी से नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ेंगे।ओडिशा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुमार पांडा को कालाहांडी से, सुरेश पुजारी को बरगढ़ से, नीतेश गंगा देव को संबलपुर से तथा जयराम पांगी को कोरापुट संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।पार्टी द्वारा 22 विधानसभा सीटों पर घोषित उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग के बेटे शिशिर गमांग को गुनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।पार्टी ने इससे पहले, पहली सूची जारी कर 185 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए थे जिनमें मोदी (बनारस), राजनाथ सिंह (लखनऊ), नितिन गडकरी (नागपुर) और शाह (गांधीनगर) प्रमुख उम्मीदवार थे।सूची जारी करने के बाद केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि पार्टी पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम जल्दी घोषित कर सकती है।

 

Tags: Sambit Patra , Election 2019

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD