Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

त्रिदिवसीय फागू जाच, फाग मेलाद्ध कुल्लू का शुभारम्भ होली संध्या के साथ हुआ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 22 Mar 2019

Last updated on: Mar 22, 2019, 00:00 IST

कुल्लू के अखाड़ा बाज़ार में देवता ध्रुव ऋषि के सम्मान में प्राचीन फागू जाच, फाग मेलाद्ध बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। यह फागू जाच, फाग मेलाद्ध जोकि विलुप्त हो चूका था उसे अब एक बड़े स्तर पर मनाने के लिए फागू जाच, फाग मेलाद्ध कमेटी नगर परिषद कुल्लू जिला प्रशासन सूत्रधार कला संगम व स्थानीय जनता ने सफलता हासिल की।  इस त्रिदिवसीय फागू जाच, फाग मेलाद्ध कुल्लू का शुभारम्भ 16 मार्च को होली संध्या के साथ हुआ ।फागू जाच ;फाग मेलाद्ध कुल्लू में 21 मार्च को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में एच०पी०एम०सी० के उपाध्यक्ष राम सिंह ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की तथा साथ ही कंवर आदित्य विक्रम सिंह अध्यक्ष युवा कांग्रेस मण्डी संसदीय क्षेत्र बतौर विशेष अतिथि पधारे । फागू जाच ;फाग मेलाद्ध कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सेन ने पधारे हुए मुख्यातिथि व विशेष अतिथि का कुल्लवी परम्परा अनुसार स्वागत किया तथा साथ ही प्रायोजकों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया गया । इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुल्लू के सुप्रसिद्ध गायक रमेश ठाकुर नीरू चाँदनी डी.पायरेट्स तथा सूत्रधार कला संगम के कलाकरों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी ।सूत्रधार कला संगम के कलाकार भूपेन्द्र ठाकुर निखिल कौशल बबिता ठाकुर ट्विंकल ;टिंकूद्ध जीवन बुढाल तथा लाल सिंह ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज से पंडाल में बैठे सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया । डी.पायरेट्स ग्रुप ने आधुनिक नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी । कुल्लू की सुप्रसिद्ध गायिका नीरू चाँदनी ने अपनी मधुर आवाज़ में फ़िल्मी पंजाबी लाहौली व कुल्लवी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी ।मेले की सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार रमेश ठाकुर ने फ़िल्मी पंजाबी नेपाली लाहौली तथा कुल्लवी गीतों को गाकर सभी दर्शकों को खूब नचाया ।इस फागू जाच ;फाग मेलाद्ध कुल्लू की सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर फागू जाच ;फाग मेलाद्ध कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सेनए महामंत्री मुनीश शर्माए महामंत्री कार्तिक चौधरी तथा कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा सहित पार्षद कुब्जा ठाकुरए उस्मज शर्मा पूजा शर्मा अनीता शर्मा व अटल थापा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । फागू जाच ;फाग मेलाद्ध कमेटी तथा सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि इस फागू जाच ;फाग मेलाद्ध कुल्लू में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ.साथ झूले खाने.पीने तथा हस्तशिल्पियों के स्टालों का भी प्रबंध किया गया है।

 

Tags: MIX HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD