Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

साजिश के तहत तेलंगाना ने तेदेपा का डेटा चुराया : एन. चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती , 09 Mar 2019

Last updated on: Mar 09, 2019, 00:00 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना सरकार ने वाईएसआर कांग्रेस के साथ गहरी साजिश रचकर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) का डेटा चुरा लिया है। तेदेपा प्रमुख ने कहा कि साजिश का मकसद राज्य को अस्थिर करना और तेदेपा को तबाह करना है।एक संवाददाता सम्मेलन में नायडू ने साजिश के सबूत के रूप में कुछ दस्तावेज दिखाए। उन्होंने दावा किया कि इस सबकी शुरुआत 19 फरवरी को हुई, जब वाईएसआर कांग्रेस के नेता विजय साईं रेड्डी ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर तेदेपा पर व्यक्तियों के डिजिटल डेटा तक अवैध पहुंच का आरोप लगाया था।नायडू ने कहा कि 22 फरवरी को वाईएसआर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को एक ज्ञापन सौंपा और अगले ही दिन हैदराबाद में पुलिस ने आईग्रिड पर छापा मारा। यह कंपनी तेदेपा को आईटी सेवा मुहैया कराती है।नायडू ने कहा, पुलिस की कार्रवाई गैरकानूनी थी, क्योंकि यह छापेमारी बिना किसी शिकायत के हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डेटा को तेदेपा ने बीते दो दशकों में तैयार किया था, जिसे पुलिस ने ले जाकर वाईएसआर कांग्रेस को दे दिया।तेदेपा प्रमुख ने कहा कि तेलंगाना पुलिस ने आईटी ग्रिड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डी. अशोक और चार अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्होंने कहा, दो मार्च की मध्यरात्रि को शिकायत दर्ज हुई थी।उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार और वाईएसआर कांग्रेस रंगे हाथ पकड़ी गई है।मामला दर्ज कराने के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोप लगाया कि कंपनी ने आंध्र प्रदेश के लोगों के डेटा तक पहुंच बनाई है।नायडू ने कहा, कार्रवाई की शक्ति आपको किसने दी? हमारे पास भी संप्रभु शक्तियां हैं। तेलंगाना के मुख्य सचिव ने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव से संपर्क किया और इस मुद्दे को उनके ध्यान में लाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि तेदेपा के डेटा चोरी ने पार्टी को ऐसे समय पर दिक्कत में डाल दिया है, जब चुनाव सिर पर हैं और पार्टी अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में है।नायडू ने कहा कि साजिश के तहत वाईएसआर कांग्रेस, टीआरएस और भाजपा राज्यपाल से शिकायत करने में लगी हुई हैं।तेदेपा नेता ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को तेदेपा के डेटा चुराने और झूठे मामले दर्ज करवाने के लिए कीमत चुकाने की धमकी दी।

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD