राज्य के 50 महाविद्यालयों में भाषा प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी, जिनमें अन्य भाषाओं के अलावा संस्कृत भाषा बोलने और सीखने का प्रावधान भी किया जायेगा।यह उद्गार शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीन चौधरी ने आज राजकीय महाविद्यालय तकीपुर के तीसरे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने सम्बोधन में व्यक्त किये।इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन शहरी विकास मंत्री ने कहा कि 9.90 करोड़ से बनाये जा रहे राजकीय महाविद्यालय तकीपुर के भवन का 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है और शेष कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में सरकार द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं और इस दिशा में नई योजनाएं भी शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्रयासरत है और बच्चों की गुणात्मक शिक्षा के साथ साथ संस्कारयुक्त शिक्षा पर बल दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बच्चे नशे रूपी कुरीति से दूर रहें और पढ़ाई के साथ साथ अन्य अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लें। विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े ताकि वे अपना मुकाम हासिल कर सकें।उन्होंने कहा कि महिलाएं आज समाज सुधार में सराहनीय योगदान दे रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल वही होते हैं जो अपने सपनों को साकार करने में मेहनत करते हैं।उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन की सफल कार्यक्रम के लिए सराहना की।
उन्होंने देश की रक्षा में लगे सैनिकों नमन करते हुए कहा कि कुछ लोग देश की सेना के द्वारा किये गए कार्यों पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं उनको घटिया बयानबाजी से दूर रहना चाहिए ताकि सैनिकों के मनोबल कम न हो।शहरी विकास मंत्री ने महाविद्यालय के लिए एक हैंडपम्प लगाने व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 15 हजार रुपये देने की घोषणा की व शेष माँगों को शिक्षा विभाग को भेजकर पूरा करवाने को कहा।महाविद्यालय की प्रधानाचार्या सपना बंटा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा व महाविद्यालय में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे जानकारी दी तथा महाविद्यालय की माँगों को शहरी विकास मंत्री के सम्मुख रखा।महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किय। शहरी विकास मंत्री ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला भाजपा काँगड़ा के अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी, मीडिया प्रभारी राकेश मनु, विभिन्न महाविद्यालय के प्रिंसिपल केएस अत्री, वेद पटियाल, आरती, रश्मि, भाजपा नेता रत्न जगदम्बा, काँगड़ा भाजपा के मंडलाध्यक्ष रमेश बराड़, युवा मोर्चा के राजेश स्याल बीडीसी राय सिंह,महाविद्यालय का प्राध्यापक वर्ग, छात्र-छात्राएँ, बच्चों के अभिवावक ,विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्यां में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।