Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 04 Mar 2019

Last updated on: Mar 04, 2019, 00:00 IST

बैजनाथ में सोमवार को पूजा अर्चना एवं शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हुआ, शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि सांसद शांता कुमार ने कहा कि बैजनाथ के शिवरात्रि महोत्सव का अपना एक अलग स्थान है, इन महोत्सवों के माध्यम से ही प्रदेश के प्राचीन इतिहास गाथा के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी मिलती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण व सृजनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश की समृद्व सांस्कृतिक विरासत से पर्यटकों को अवगत करवाने के साथ साथ स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की पहल भी की गई है।उन्होंने कहा कि पर्यटन की नई अवधारणाओं को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर पैदा करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण तथा अनछुए स्थलों को विकसित करने के लिए नई राहें-नईं मंजिलें योजना आरंभ की गई है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल को स्विटरजरलैंड की तर्ज पर विकसित करके हिमाचल में टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सकता है इसके साथ ही हिमाचल में तीर्थाटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टूरिज्म ही एक ऐसा क्षेत्र है जिसके माध्यम से हिमाचल की आर्थिक स्थिति को और भी सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर भी चर्चा करते हुए इसमें आम जनमानस को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया।इस अवसर पर सांसद शांता कुमार ने शिवरात्रि की शुभकामानाएं देते हुए पांच दिवसीय महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रशासन को बधाई दी। इससे पहले मुख्यातिथि ने प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर पालमपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, मंडलाध्यक्ष कर्ण जंबाल तथा एसडीएम रामेश्वरम उपस्थित थे।

 

Tags: Shanta Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD