Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चंद्रबाबू ने मोदी से कहा, आप को खाली हाथ आने में शर्म नहीं आई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती , 01 Mar 2019

Last updated on: Mar 01, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को विशाखापत्तनम के दौरे से पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने सवाल किया कि क्या उन्हें (मोदी) खाली हाथ राज्य के दौरे पर आने में शर्म नहीं आई।मोदी को लिखे एक खुले पत्र में चंद्रबाबू ने राज्य को विशेष दर्जा दिए बगैर आंध्र प्रदेश का दौरा करने व आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 में किए गए अन्य वादों को पूरा नहीं करने को लेकर उनकी आलोचना की।तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष ने मोदी से कहा कि राज्य के पांच करोड़ लोग उनकी धोखाधड़ी को लेकर नाराज हैं।नायडू ने मोदी से पांच साल बाद भी अपने आश्वासन को पूरा करने में विफल रहने को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने मोदी के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा कि मोदी को आंध्र प्रदेश के लोगों को स्पष्टीकरण देना बाकी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आश्वासनों को पूरा करने की मांग लेकर 29 बार दिल्ली गए, लेकिन सब निर्थक रहा।उन्होंने जानना चाहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा राज्यसभा में 20 अप्रैल, 2014 को दिए गए आश्वासन के अनुरूप केंद्र बीते पांच सालों में विशेष राज्य का दर्जा देने में क्यों विफल रहा।उन्होंने कहा, क्या राज्य के विभाजन के बाद 16,000 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे के मुकाबले 3,979 करोड़ रुपये जारी करना आंध्र प्रदेश के साथ धोखाधड़ी नहीं है?तेदेपा प्रमुख ने मोदी को राज्य की राजधानी को दिल्ली से ज्यादा आकर्षक बनाने के वादे की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार सालों में सिर्फ 15,000 करोड़ रुपये जारी किए।

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD