Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा शहरी नौजवानों के लिए नया रोजग़ार सृजन प्रोग्राम शुरू करने का ऐलान

घर-घर रोजग़ार और कारोबार मिशन के अंतर्गत एक दिन में 1000 नौकरियों का लक्ष्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जलंधर , 28 Feb 2019

Last updated on: Feb 28, 2019, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज उनकी सरकार द्वारा शहरी नौजवानों के लिए ‘मेरा काम, मेरा मान’ शीर्षक अधीन नया रोजग़ार उत्पत्ति प्रोग्राम शुरू करने का ऐलान किया जिससे काम के मान-सम्मान को यकीनी बनाया जा सके।आज यहाँ डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के कैंपस में चौथे रोजग़ार मेलों की समाप्ति के अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया। राज्य सरकार के प्रमुख प्रोग्राम ‘घर-घर रोजग़ार और कारोबार’ मिशन के अंतर्गत राज्य के सभी 22 जिलों में 10 दिन चले रोजग़ार मेलों के दौरान नौकरियाँ हासिल करने वाले नौजवानों में से 256 को नियुक्ति पत्र देते हुये बधाई दी। रोजग़ार मेलों के इस पड़ाव के दौरान सरकारी और प्राईवेट सैक्टरों में कुल 40517 नौजवानों को रोजग़ार हासिल हुआ।राज्य स्तरीय रोजग़ार मेलों का विवरण देते हुये मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मिशन के अंतर्गत सरकार द्वारा प्रतिदिन 808 नौजवानों को रोजग़ार मुहैया करवाने में सहयोग दिया गया है और जल्द ही यह संख्या बढक़र 1000 व्यक्ति प्रतिदिन हो जायेगी। इस मिशन का मकसद निर्धारित समय में हर परिवार के एक मैंबर को नौकरी मुहैया करवाना है और यह स्कीम निश्चित तौर पर घर-घर तक पहुँचेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के अगस्त -सितम्बर में पहले रोजग़ार मेले के दौरान सिफऱ् पाँच प्रतिशत रोजग़ार मुहैया हुआ था और कुल चाहवानों में से 19415 को नौकरियाँ मिली। वर्ष 2018 के दौरान फरवरी-मार्च में 11821 नौजवानों को रोजग़ार हासिल होने से यह दर 16 प्रतिशत रही। मुख्यमंत्री ने बताया कि तीसरे रोजग़ार मेले के दौरान यह दर बढक़र 21 प्रतिशत तक पहुँच गई और 18672 नौजवानों को रोजग़ार हासिल हुआ। आज के इस चौथे रोजग़ार मेले से रोजग़ार की दर 55 प्रतिशत तक पहुँच गई है। उन्होंने बताया कि 54 स्थानों पर लगे इन 10 दिवसीय रोजग़ार मेलों के दौरान कुल 1.13 लाख नौकरियों की पेशकश की और 41878 को रोजग़ार मिला जबकि 4370 चाहवानों को स्व -रोजग़ार के लिए सहयोग दिया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि घर-घर रोजग़ार के अंतर्गत कौशल विकास में और रोजग़ार के लिए गरीबों को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है और इसी के अंतर्गत हरेक गाँव के कम-से-कम 10 गऱीब बेरोजग़ार नौजवानों को रोजग़ार देने के लिए एक अलग प्रयास शुरू किया गया है जिससे इस स्कीम का लाभ हर एक तक पहुँचना यकीनी बनाया जा सके।रोजग़ार सृजन विभाग, उसकी टीम और जि़ला स्तरीय रोजग़ार ब्यूरोज़ के यत्नों की श्लाघा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च, 2017 से लेकर अब तक 5.76 लाख नौजवानों को प्राईवेट /सरकारी क्षेत्र या स्व-रोजग़ार के लिए रोजग़ार मुहैया करवाया गया है। इनमें से 40213 नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ, 1.71 लाख को प्राईवेट और 3.65 लाख नौजवानों को स्व-रोजग़ार के लिए सहयोग दिया गया है। करतारपुर के विधायक चौधरी सुरिन्दर सिंह की तरफ से उनके हलके में पड़ते गाँव जंडू सिंघा में ज़मीन का बड़ा क्षेत्रफल होने के कारण यहाँ एक औद्योगिक यूनिट स्थापित करने की माँग को स्वीकार करते हुये मुख्यमंत्री ने उद्योग मंत्री को इस सम्बन्ध में अपेक्षित रूप रेखा बनाने के लिए कहा जिससे इस क्षेत्र में और औद्योगिक विकास को यकीनी बनाया जा सके।मुख्यमंत्री ने लुधियाना, पटियाला और संगरूर जिलों के जि़ला रोजग़ार अफसरों को ‘बेहतर कारगुज़ारी वाले अधिकारियों’ के तौर पर सम्मानित करते हुये उनकी सराहना की। इस मौके पर उन्होंने दूसरे जिलों के रोजग़ार अफसरों को भी बेरोजग़ार नौजवानों को नौकरियाँ देने में निर्धारित लक्ष्य हासिल करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हरेक जि़ले में जि़ला रोजग़ार और उद्यम ब्यूरो की स्थापना करके 21 नवंबर, 2018 को यह ब्यूरो लोगों को समर्पित कर दिए हैं। 

यह ब्यूरो इस समय पर कैरियर के लिए मार्ग दर्शन, कौंसलिंग, रोजग़ार के लिए सहायता, रजिस्ट्रेशन और इन्टरनेट सर्फिंग आदि के लिए नौजवानों के लिए कारगर साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जी.जी.आर.के. पोर्टल भी विकसित किया गया है और लगभग 3.3 लाख नौजवान इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड हो चुके हैं।इससे पहले रोजग़ार सृजन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने हर क्षेत्र में राज्य को बुरी तरह पिछे धकेलने के लिए पिछली सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों के साथ किये हुए सभी वायदों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले सरकार ने किसानों का 2-2 लाख रुपए तक का कजऱ् माफ किया है और अब घर-घर रोजग़ार मिशन के अंतर्गत रोजग़ार मुहैया करवाने का बीड़ा उठाया है।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने श्री चमकौर साहिब में श्री गुरु गोबिन्द सिंह कौशल विकास यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी को ज़मीन तबदील कर दी है। इसके अलावा सुलतानपुर लोधी और पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी में स्किल सैंटर स्थापित करने के लिए 312 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा -मुक्त) टी.एस. शेरगिल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, संसद मैंबर चौधरी संतोख सिंह, विधायक प्रगट सिंह, चौधरी सुरिन्दर सिंह, हरदेव सिंह लाडी और राज कुमार चब्बेवाल के अलावा पुडूचेरी के पूर्व लैफ्टिनैंट गवर्नर इकबाल सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट जालंधर के पूर्व चेयरमैन तेजिन्दर सिंह बिट्टू, पंजाब कांग्रेस के जनरल सचिव चौधरी विक्रमजीत सिंह, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण के प्रमुख सचिव डी.के. तिवाड़ी, घर -घर रोजग़ार मिशन के डायरैक्टर राहुल तिवाड़ी, कमिशनर बी. पुरशारथा और डिप्टी कमिश्नर वरिन्दर कुमार शर्मा के अलावा ओ.एस.डी.मुख्यमंत्री पंजाब श्री गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी, श्री अमृत खोसला, श्री राजिन्दरपाल सिंह राणा रंधावा, श्री बलदेव सिंह देव, श्री सुखविन्दर सिंह लाली, श्री अश्विन भल्ला और अन्य शामिल थे।

 

Tags: Amarinder Singh , Charanjit Singh Channi , Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD