Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकार की योजनाओं को सुचारु ढंग से लागू किया जाए : विजय सांपला

कहा, फगवाड़ा- होशियारपुर, होशियारपुर-ऊना नेशनल हाईवेज के कार्य में लाई जाए तेजी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 Feb 2019

Last updated on: Feb 26, 2019, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को सुचारु  ढंग से लागू किया जाए, ताकि इन योजनाओं का संबंधित लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया जा सके। वे आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिला विकास कोआर्डिनेशन व मानिटरिंग कमेटी(दिशा) के अंतर्गत की बैठक के दौरान शिक्षा विभाग व नेशनल हाईवेज अथारिटी की ओर से किए जा रहे कार्यों का जायजा ले रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया, एस.एस.पी. श्री जे. इलेनचेलियन भी मौजूद थे।केंद्रीय राज्य मंत्री ने नेशनल हाईवेज अथारिटी व पी.डब्लयू.डी. के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फगवाड़ा- होशियारपुर, होशियारपुर-ऊना राष्ट्रीय मार्ग के कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से उक्त के अलावा जालंधर- होशियारपुर, अमृतसर-होशियारपुर राष्ट्रीय मार्ग के अलावा अन्य मार्गों का निर्माण भी करवाया जा रहा है, इस लिए अधिकारी गंभीरता से शुरु  किए कार्य को संपन्न करें।श्री विजय सांलपा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पोस्ट मैट्रिक, प्री- मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम व सर्व शिक्षा अभियान को पूरी गंभीरता से लिया जाए, ताकि जरु रतमंद विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गंभीर बीमारियों से संबंधित जरुरतमंद विद्यार्थियों का नि:शुल्क इलाज भी करवाया जा रहा है, इस लिए इस योजना संबंधी भी जागरु कता पैदा की जाए। उन्होंने कहा कि जिले के सरकारी स्कूलों में 100 प्रतिशत शौचालय व पीने वाले पानी की सुविधा भी मुहैया करवाई जाए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को हिदायत करते हुए कहा कि जहां विद्यार्थियों को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं प्रदान की जाएं, वहीं रंग-रोगन सहित स्कूलों को आकर्षक बनाने के भी प्रयास किए जाएं। 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने सामाजिक सुरक्षा विभाग को दिव्यांगजन के लिए चलाई जा रही योजनाओं में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अलग-अलग भलाई योजनाओं का लोग तभी फायदा उठा सकते हैं, जब उनको इन योजनाओं संबंधी जानकारी हो, इस लिए इन योजनाओं के प्रति जागरु कता फैलाना भी संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी है।इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया ने भरोसा देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जिला वासियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विभाग की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं को सुचारु  ढंग से लागू करने के अलावा इन योजनाओं के बारे में जागरु कता भी फैलाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में 100 प्रतिशत शौचालय बनवा दिए गए हैं ,जबकि सरकारी स्कूलों में समर्पण के अंतर्गत डैस्क भी मुहैया करवाए जा रहे हैं। उन्होंने नेशनल हाईवेज अथारिटी व पी.डब्लयू.डी. की ओर से शुरु  किए कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा।इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्रीमती अमृत सिंह, एस.डी.एम. मुकेरियां श्री आदित्य उप्पल, एस.डी.एम. होशियारपुर श्री अमित सरीन, एस.डी.एम. गढ़शंकर श्री हरबंस सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी(से) श्री मोहन सिंह लेहल, जिला शिक्षा अधिकारी(ए) श्री संजीव कुमार गौतम, श्री भारत भूषण वर्मा, नेशनल हाईवेज अथारिटी के उच्च अधिकारियों सहित अलग-अलग विभागों के प्रमुख मौजूद थे। 

                                   

 

Tags: Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD