Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बेअदबी और बहबल कलां मामले में साढ़े चार वर्षों में न्याय दिलाने में विफल रही आप सरकार : विजय सांपला

भाजपा का शुरू से स्पष्ट रुख—बहबल कलां मामले के दोषियों को निष्पक्ष जांच के बाद कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए

Vijay Sampla, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 08, 2026, 13:05 IST

बहबल कलां गोलीकांड मामले में चंडीगढ़ स्थित विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं   भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर इस संवेदनशील मामले का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया।

सांपला ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले बहबल कलां गोलीकांड में न्याय दिलाने का बड़ा वादा किया था, लेकिन साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बावजूद सरकार न्याय दिलाने में पूरी तरह विफल रही है। अब जब चुनाव नज़दीक हैं तो सरकार सिख समाज की भावनाओं से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे को फिर से उछालकर अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शुरू से स्पष्ट और अटल रुख रहा है कि बहबल कलां मामले में जो भी दोषी हो, उसकी निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच हो तथा दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए।सांपला ने बताया कि उन्हें एसआईटी द्वारा चौथी बार समन भेजा गया है। इससे पहले भी वे जालंधर में एसआईटी के समक्ष उपस्थित हुए थे और उस समय भी उन्होंने आग्रह किया था कि जिन दस्तावेज़ों के आधार पर उनसे जवाब मांगा जा रहा है, उनकी प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए ताकि वे तथ्यों के आधार पर अपना पक्ष रख सकें।

उन्होंने कहा कि बिना संबंधित दस्तावेज़ों का अध्ययन किए कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। आज की पेशी के दौरान भी उन्हें केवल 12 जनवरी 2018 को तत्कालीन राज्यपाल को सौंपे गए एक ज्ञापन की प्रति दिखाई गई, लेकिन उसकी प्रमाणित प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई। सांपला ने कहा कि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल तकनीक के कारण किसी भी दस्तावेज़ की प्रमाणिकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए उन्होंने केवल प्रमाणित प्रति की मांग की थी, लेकिन एसआईटी ने वह भी उपलब्ध नहीं कराई।

उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार समन भेजने का उद्देश्य जांच को लंबा खींचना और चुनाव तक इस मुद्दे को राजनीतिक रूप से जीवित रखना है। सांपला ने कहा कि हाल के धार्मिक घटनाक्रमों, विशेषकर श्री अकाल तख्त साहिब से जुड़े मामलों में सरकार की हुई किरकिरी से जनता का ध्यान हटाने के लिए भी इस मुद्दे को दोबारा उछाला जा रहा है।उन्होंने स्पष्ट किया कि बहबल कलां मामले से न तो उनका और न ही भारतीय जनता पार्टी का कोई प्रत्यक्ष संबंध रहा है। उस समय भले ही अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार थी, लेकिन किसी भी भाजपा नेता की इस घटना में कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं थी।

सांपला ने कहा कि आज पंजाब नशे, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ती फिरौती की घटनाओं, गोलीबारी, सरकारी कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते (डीए) और प्रशासनिक विफलताओं जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे समय में सरकार इन मुद्दों का समाधान करने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक नाटक कर रही है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एसआईटी की जांच में पूरा सहयोग देगी।

"हमने एसआईटी को स्पष्ट कर दिया है कि जब भी वे हमें बुलाएंगे, हम उपस्थित होंगे और हर प्रकार का सहयोग देंगे। लेकिन जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और राजनीतिक प्रतिशोध से मुक्त होनी चाहिए। हमें केवल संबंधित दस्तावेज़ों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं ताकि हम तथ्यों और कानून के आधार पर अपना जवाब दे सकें," सांपला ने कहा।अंत में उन्होंने कहा कि यदि जांच पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से नहीं की जाती और बिना दस्तावेज़ उपलब्ध कराए केवल बार-बार समन भेजकर पूछताछ की जाती रही, तो यह न्याय की प्रक्रिया नहीं बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध और समय की बर्बादी ही मानी जाएगी।

 

Tags: Vijay Sampla , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD