Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भोपाल और जोरहाट में एनआईटी का उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Feb 2019

Last updated on: Feb 25, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने 22 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश के भोपाल और असम के जोरहाट में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) का उद्घाटन किया। दोनों संस्थान वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के अंतर्गत स्‍वायत्‍त संस्‍थान हैं ।सरकार के कई क्षेत्रों, नीतियों, और "मेक इन इंडिया", "स्किल इंडिया", "डिजिटल इंडिया", "स्टार्टअप इंडिया" और "स्मार्ट सिटी इनिशिएटिव्‍स" जैसी योजनाओं में डिजाइन और नवोन्‍मेष को प्रमुख महत्‍व मिलने के साथ ही डिजाइन शिक्षा को बढ़ावा देना आवश्‍यक हो गया है। राष्‍ट्रीय डिजाइन नीति 2007 में डिजाइन कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए एनआईडी अहमदाबाद की तर्ज पर देश के अन्‍य भागों में भी डिजाइन संस्‍थानों की स्‍थापना किये जाने की सिफारिश की गई थी। 434 करोड़ रुपये के कुल परिव्‍यय के साथ चार नए एनआईडी आंध्र प्रदेश (अमरावती), असम (जोरहाट), मध्य प्रदेश (भोपाल) और हरियाणा (कुरुक्षेत्र) में स्थापित किए गए हैं।देश के विभिन्न क्षेत्रों में नए एनआईडी स्थापित करने से डिजाइन में अत्यधिक कुशल मानवशक्ति तैयार करने में मदद मिलेगी, जो शिल्प, हथकरघा, ग्रामीण प्रौद्योगिकी, लघु, मध्यम और बड़े उद्यमों के लिए टिकाऊ डिजाइन हस्तक्षेप तथा क्षमता, क्षमता और संस्थान निर्माण के लिए आउटरीच कार्यक्रम प्रदान करके प्रत्यक्ष और परोक्ष दोनों तरह से रोजगार के अवसरों का सृजन करेंगे। 

सुरेश प्रभु ने उद्घाटन सत्र में कहा कि देश के लिए वैश्विक मूल्य श्रृंखला का हिस्सा बनना महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से डिजाइन की अवस्‍था में, जहां अधिकतम मूल्य वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि नए एनआईडी देश में डिजाइनरों की आवश्यकता को पूरा करेंगे और उन्हें रोजगार के अवसरों से रूबरू  कराएंगे, जो देश को उच्च सामाजिक-आर्थिक विकास की ओर ले जाएगा।उन्होंने कहा कि भारत के पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के प्रथम डिजाइन संस्थान के रूप में असम के जोरहाट में एनआईडी की स्थापना से पूर्वोत्‍तर की युवा रचनात्मक प्रतिभाओं और डिजाइन के क्षेत्र में दिलचस्‍पी रखने वालों को  महत्‍वपूर्ण अवसर मिलेंगे।एनआईडी भोपाल जुलाई, 2019 से औद्योगिक डिजानइ, संचार डिजाइन और सिलेसिलाए कपड़े एवं वस्‍त्र डिजाइन विषय में चार साल के अंडर ग्रेज्‍युवेट पाठयक्रमों में 60 छात्रों के साथ अपनी अकादमिक यात्रा की शुरूआत करेगा। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जनवरी 2019 में लिखित परीक्षा हुई थी।यह परिसर 30 एकड़ में फैला है और बेहतरीन सुविधाओं और प्रौद्योगिकी से संपन्‍न है। यहां उपलब्‍ध कुछ अत्‍याधुनिक सुविधाओं में डिजाइन स्‍टूडियो, कार्यशालाएं, आईटी सेंटर, पुस्‍तकालय, संसाधन केन्‍द्र, ऑडिटोरियम, एम्फीथिएटर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, व्यायामशाला और छात्रावास शामिल हैं। यह संस्थान देश में डिजाइन आधारित शिक्षा में सुधार लाने तथा उद्योग में डिजाइन अनुसंधान आधारित नवाचार दृष्टिकोण शुरू करने का इच्‍छुक है।एनआईडी जोरहाट डिजिटल और स्‍वदेशी प्रौद्योगिकि‍यों दोनों में सामाजिक, स्‍वास्‍थ्‍य, आजीविका तथा जीवन शैली के क्षेत्रों में रचनात्‍मक और नवोन्‍मेष पर ध्‍यान केन्द्रित करते हुए डिजाइन शिक्षा की परिकल्‍पना करता है। 30 एकड़ क्षेत्र में फैला यह परिसर स्‍टूडियो, आईटी लैब वर्कशॉप्‍स, पुस्‍तकालय, 200 से ज्‍यादा छात्रों की क्षमता वाले छात्रावासों से संपन्‍न होगा।

 

Tags: Suresh Prabhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD