Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित पटेल मार्किट में प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को सुनने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Feb 2019

Last updated on: Feb 24, 2019, 00:00 IST

चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित पटेल मार्किट में प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को सुनने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, स्थानीय सांसद किरण खेर, मेयर राजेश कालिया, पार्टी के उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी, जिलाअध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, पार्षद राजबाला मलिक,देवेश मौदगिल,सत्यपाल जैन , पार्षद सौरभ जोशी, बी सी पुरी , अवनीश बंसल आदि उपस्थित थे।  इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं के साथ साथ सैंकड़ो  स्थानीय लोगों ने भी एकसाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। इस अवसर पर उपस्थित को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शहीदों के प्रति संवेदना सन्देश से सभी लोगों का मन भर आया। लोगों ने नम आँखों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की  बात को सुनने के लिए सभी लोगों में उत्सुकता बनी हुई थी। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत एक अनूठी पहल रही। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रमों को सुनंने के लिए सदैव किसी न किसी जिले, गली, मोहल्ले,बूथ , मार्किट, और पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं। आज का कार्यक्रम भी उसी श्रृंखला की कड़ी था। अक्सर ऐसे देखने को मिलता है कि प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को सुनने के लिए हमेशा लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही है। आज भी यही मंज़र  देखने को मिला। लोग अपने कामकाज को छोड़ कर घरों से बाहर निकले और इतना ही नहीं  स्थानीय पटेल मार्किट के दुकानदार भी अपनी दुकानों को बंद करके इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का प्रेम ही है जो इतनी देर तक बैठे  रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोग भारत माता की जय जयघोष के साथ शहीदों को नमन करते हुए नज़र आये और लोगों ने कहा  कि देश में यदि कोई प्रधानमंत्री के पद के लायक है तो वो नरेंद्र मोदी है। ऐसी प्रवृति के महान नेता विरले विरले होते हैं। 

 

Tags: Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD