Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोकतांत्रिक प्रणाली का ज्ञान आज की आवश्यकता : डॉ राजीव बिन्दल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 16 Feb 2019

Last updated on: Feb 16, 2019, 00:00 IST

आज दिनांक 16 फरवरी, 2019 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा का सत्र देखने आए ए.पी.जी., विश्वविद्यालय शिमला के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक प्रणाली समझने में रूची लेनी चाहिए तथा देश के संघीय ढ़ाचे तथा शासन व्यवस्था का ज्ञान होना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। डॉ. बिन्दल ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह अच्छा है कि आज की युवा पीढ़ी जिस तरह से विधान सभा व संसदीय सत्रों के देखने के लिए प्रेरित हो रहे है उससे यह प्रणाली सुदृढ़ होगी तथा इसका भविष्य भी उज्जवल होगा। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को इसका ज्ञान आज की अवश्यकता है। डॉ0 बिन्दल ने कहा कि मिडिया लोकतांत्रिक व्यवस्था का चौथा स्तम्भ है जो इस व्यवस्था की कार्यप्रणाली तथा क्रियाक्लापों को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का अविभाज्य अंग है। प्रतिपल परिवर्तित होने वाले जीवन और जगत का दर्शन पत्रकारिता द्वारा ही संभव है। परिस्थितियों के अध्ययन, चिंतन-मनन और आत्माभिव्यक्ति की प्रवृति और दूसरों का कल्याण अर्थात लोकमंगल की भावना ने ही पत्रकारिता को जन्म दिया है। पत्रकारिता जनता को समसायमिक घटनाएं वस्तुनिष्ठ तथा निष्पक्ष रूप से उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य है। सत्य की आधारशीला पर पत्रकारिता का कार्य आधारित होता है तथा जनकल्याण की भावना से जुड़कर पत्रकारिता सामाजिक परिवर्तन का साधन बन जाता है। डॉ बिन्दल ने कहा कि लोकतंत्र में संसदीय गतिविधियों का सर्वाधिक महत्व है जीवन और समाज हर क्षेत्र को प्रभावित करने वाले काम संसद में होते हैं। 

संसद ही वह स्थान है जहां नए-नए विधि विधान बनाए जाते हैं देश की सरकार की आर्थिक गतिविधियों को दिशा दी जाती है और सत्ता में जनता की भागीदारी तय होती है । यहां सरकार के कामकाज पर चर्चा होती है सत्तापक्ष जहां उसकी अच्छाईयों को गिनाता है वहीं विपक्ष उसकी कमियों को उजागर करने की कोशिश करता है जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की सक्रियता निष्क्रियता एवं योग्यता का वास्तविक आईना संसद ही होता है यही कारण है कि आमतौर पर लोगों  की रूचि इन समाचारों में होती है।उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए आज नए अत्याधूनिक विद्यालयों की स्थापना करनी होगी ताकि नवीनतम तकनीक के साथ पत्रकार वास्तविकता को सार्थकता के साथ उजागर कर सकेंगे।छात्रों से संवाद करते हुए डॉबिन्दल ने कहा विधान सभा अध्यक्ष का दायित्व नियमों की परिधि में सत्र का संचालन करना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा देश की  सर्वप्रथम तकनीकयुक्त, कागज रहित विधान सभा है। यह गर्व का विषय है कि आज देश की 40 विधान सभायें व विधान परिषदें हिमाचल प्रदेश के ई-विधान मॉडल का अनुकरण कर रही है। यह प्रणाली हरित क्रान्ति का द्योतक है जिसकी वजह से जहां प्रति  वर्ष हजारों वृक्ष कटने से बचेगें तथा करोडों रूपयों की बचत होगी । इसके अतिरिक्त कार्य में दक्षता व पारदर्शिता आयेगी  तथा समय की बचत होगी। डॉ. बिन्दल ने सभी छात्रों को  अपनी ओर से शुभकामनाऐं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ए.पी.जी. विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग के आचार्य एवं प्रमुख डॉ. रमेश चौहान तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री अश्वनी शर्मा भी मौजूद थे।  

 

Tags: Rajeev Bindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD