Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आत्मघाती हमले के बाद जम्मू, पुंछ में सांप्रदायिक हिंसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 15 Feb 2019

Last updated on: Feb 15, 2019, 00:00 IST

कश्मीर में आत्मघाती आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 49 जवानों के शहीद होने के विरोध में बंद के दौरान जम्मू और पुंछ में एक समुदाय विशेष की दुकानों, वाहनों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। हिंसा के बाद प्रशासन ने जम्मू में कर्फ्यू लगा दिया।प्रशासन ने जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में पहले कर्फ्यू लगाया और बाद में सुरक्षा की बहाली के लिए सेना की मदद ली। आत्मघाती हमले के विरोध में सैकड़ों युवाओं ने कुछ वाहनों का आग के हवाले कर दिया और अनेक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।जम्मू के जिलाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जम्मू में कर्फ्यू लगा दिया गया है।पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस व लाठी का इस्तेमाल किया। शुरुआत में गुज्जर नगर, तालाब खटिकन, जनीपुर, बख्शी नगर, चेन्नी हिमत, बस स्टैंड व पुराने शहर के कुछ दूसरे इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया और बाद में इसे पूरे शहर में लागू कर दिया गया।पुंछ जिले में भी हिंसा हुई और वहां भी आला पीर इलाके में एक समुदाय विशेष की दुकानों और वाहनों पर हमले किए गए जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, लोगों को शांति बनाए रखने व असामाजिक तत्वों के हाथों की कठपुतली नहीं बनने की सलाह दी गई है, जो अपने नापाक उद्देश्यों के लिए स्थिति का फायदा उठाना चाहते हैं।पुलवामा में गुरुवार को आत्मघाती हमले में शहीद 49 सीआरपीएफ जवानों में से एक की पहचान राज्य के राजौरी जिले के नसीर अहमद के रूप में हुई है।जम्मू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जेसीसीआई) ने शुक्रवार को बंद व प्रदर्शन का आह्वान किया। नेशनल कांफ्रेंस, जम्मू ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन व बार एसोसिएशन ने बंद का समर्थन किया है।स्थानीय व्यापारियों और उद्योगपतियों के प्रभावकारी संगठन जेसीसीआई के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, मैं समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों से परंपरागत सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं जिसके के लिए जम्मू घाटी में हिंसा की आग फैलने के समय से जाना जाता रहा है।इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बडगाम जिला स्थित सीआरपीएफ के हुमहामा रेजीमेंटल ट्रेनिंग सेंटर में जवानों को श्रद्धांजलि दी।एकीकृत मुख्यालय में राजनाथ सिंह ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साथ बैठक की सह-अध्यक्षता की।

 

Tags: PROTEST JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD