Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा सांसदों ने दिलाई सर्जिकल स्ट्राइक की याद, दबाव में सरकार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Feb 2019

Last updated on: Feb 15, 2019, 00:00 IST

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर नाराजगी से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर अपनी ही पार्टी के सांसद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने पर दबाव डाल रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले हमले हुए हैं इसलिए उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसदों ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिलाई है जिससे पूरी दुनिया को यह संकेत मिला था कि भारत अब पठानकोट और उरी जैसे हमलों पर चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने मोदी सरकार से सितंबर 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक की तरह सीमापार आतंकियों पर हमले कर पाकिस्तान को सबक सिखाने की उम्मीद कर रहे हैं।भारत में पिछली बार 18 सितंबर 2016 को बड़ा आतंकी हमला हुआ था जबकि आतंकियों ने उरी में भारतीय सेना के शिविर पर धावा बोलकर 20 सैनिकों की हत्या कर दी थी। भारत ने इस घटना के 10 दिन बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सीमा के पास स्थित संदिग्ध आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके उसका जवाब दिया था। उत्तर प्रदेश से आने वाले कई भाजपा सांसदों से आईएएनएस ने बात की और सरकार से उनकी अपेक्षाओं के बारे में जानना चाहा। उनमें से कई सांसदों ने सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए कहा कि सरकार को उचित कार्रवाइ करनी चाहिए।बरेली से सांसद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि एक बार फिर पाकिस्तान का चरित्र उजाकर हो गया है।उन्होंने कहा, हम आने वाले दिनों में निश्चित रूप से कुछ बड़ा कदम उठाएंगे। सीआरपीएफ के शहीद जवानों के परिवारों के लिए मेरी सहानुभूति। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान समझने को तैयार नहीं है। हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। हम क्षति की भरपाई नहीं कर सकते हैं, लेकिन जरूरी कार्रवाई अवश्य करेंगे।

मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार सभी विकल्पों पर विचार करेगी।उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लगता है कि सुरक्षा की चूक हुई जैसा कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल (सत्यपाल मलिक) ने भी कहा है। सुरक्षा मामले की मंत्रिमंडलीय समिति की आज बैठक हुई है और मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए सभी विकल्पों पर काम कर रही है।उन्होंने कहा, सरकार द्वारा की जाने वाली सैन्य कार्रवाई का खुलासा नहीं किया जा सकता है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उरी के बाद सर्जिकल स्ट्राइक एक विकल्प के रूप में सामने आया।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारक और भाजपा के राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने मसले को अति संवेदनशील बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री घटना को लेकर उतने ही गुस्से में हैं जितने आमलोग और उन्होंने कहा कि मुजरिमों ने भारी भूल की है और इसके लिए उनको बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।उन्होंने कहा, हमें प्रधानमंत्री ने जो कहा है उसके पीछे उनकी भावना को समझने की जरूरत है। इससे जनता की भावनाएं जाहिर होती हैं। सरकार लोगों की भावनाएं जानती है। रणनीति बनाना सरकार का काम है, लेकिन यह तय है कि देश के भीतर और बाहर आतंकवाद को समर्थन देने वालों को निर्दयता से पराजित करने के लिए वे पूरी कोशिश करेंगे।भाजपा के एक अन्य सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सरकार अपनी पूरी कोशिश करेगी।उन्होंने कहा, सरकार से लोगों की बड़ी अपेक्षाएं हैं और सरकार निश्चित रूप से मुंहतोड़ जवाब देगी।पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों में उत्तर प्रदेश के 12 जवान शामिल हैं, जहां से लोकसभा में 80 सांसद चुनकर जाते हैं और प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए आपस में गठबंधन किया है।

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD