Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुरेश प्रभु ने भारत-अफ्रीका रणनीतिक आर्थिक सहयोग पर संवाद सत्र को संबोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Feb 2019

Last updated on: Feb 07, 2019, 00:00 IST

भारत का सदियों से अफ्रीका के साथ मजबूत संबंध रहा है और हाल के समय में हमारी विकास और आर्थिक साझेदारी मजबूत हुई है। भारत और अफ्रीकी देश समावेशी विकास, व्‍यापार तथा निवेश तथा मजबूत आर्थिक साझेदारी में समान हित साझा करते हैं। यह बात कल नई दिल्‍ली में केन्‍द्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग, नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने भारत-अफ्रीका रणनीतिक आर्थिक सहयोग पर संवाद सत्र को संबोधित करते हुए कही।सुरेश प्रभु ने कहा कि अफ्रीका और भारत के बीच व्‍यापार में शानदार वृद्धि अनेक कारणों से हुई है, इनमें अफ्रीकी तथा भारतीय कॉरपोरेट द्वारा विदेशी प्रत्‍यक्ष निवेश तथा भारत सरकार द्वारा 2002 में अफ्रीका और भारत के बीच व्‍यापार और निवेश को प्रोत्‍साहित करने के लिए उठाये गये अनेक रणनीतिक कदमों विशेषकर ‘फोकस अफ्रीका’ कदम से आर्थिक और राजनीतिक संबंधों में प्रगाढ़ता है। अन्‍य कारणों में 2008 में भारत सरकार द्वारा अति पिछड़े देशों के लिए ड्यूटी फ्री शुल्‍क व‍रीयता योजना शामिल है, जिससे 34 अफ्रीकी देशों को लाभ मिला।वाणिज्‍य मंत्री ने कहा कि हाल के भारत-अफ्रीका व्‍यापार संबंधों से भारत और अफ्रीका के बीच तालमेल दिखता है। अफ्रीका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्‍यापार में वृद्धि हुई है। यह 2001 में 7 बिलियन डॉलर था, जो 2014 में 78 बिलियन डॉलर हो गया।

सुरेश प्रभु ने कहा कि ये कदम द्विपक्षीय व्‍यापार के लिए अच्‍छे रहे, लेकिन अभी व्‍यापार की काफी संभावना है। एक्जिम बैंक ऑफ इंडिया तथा एफ्रेजिम बैंक द्वारा किये गये संयुक्‍त अध्‍ययन के अनुसार भारत और अफ्रीका के बीच 42 बिलियन डॉलर के द्विपक्षीय व्‍यापार की संभावना है।सुरेश प्रभु ने कहा कि इस विशाल क्षमता के दोहन के लिए चौतरफा रणनीति की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि अफ्रीका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्‍यापार बनाने की कोई भी रणनीति विभिन्‍न विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्रों में मूल्‍य श्रृंखला के एकीकरण की संभावना पर निर्भर करेगी।वाणिज्‍य मंत्री ने आशा व्‍यक्‍त की कि बढ़ते अफ्रीका और उभरते भारत दक्षिण-दक्षिण सहयोग को नया आयाम देंगे। उन्‍होंने अफ्रीका में सही निवेश की आवश्‍यकता पर बल दिया।इस अवसर पर वाणिज्‍य सचिव डॉ. अनूप वधावन ने कहा कि अफ्रीका-भारत के आर्थिक संबंध मजबूत हुए हैं और यह साझेदारी नये युग में प्रवेश की है, जो मजबूत आर्थिक संबंधों और परस्‍पर विश्‍वास पर आधारित विकास साझेदारी को रेखांकित करता है।डॉ. वधावन ने कहा कि महाद्वीप में भारत महत्‍वपूर्ण विकास साझेदार के रूप में उभरा है और विकास सहायता में कई गुना वृद्धि हुई है। भारत सरकार द्वारा दिये जाने वाले संचालन ऋण (एलओसी) में अफ्रीकी देशों की हिस्‍सेदारी 40 प्रतिशत है। वाणिज्‍य सचिव ने कहा कि भारतीय विकास सहायता में यह वृद्धि उस समय हो रही है, जब अनेक विकसित देशों की विदेशी सहायता में गिरावट आ रही है।

 

Tags: Suresh Prabhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD