Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जनमंच से आम आदमी तक पहुंच रही है प्रदेश सरकार : किशन कपूर

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री ने सैंज में की जनमंच की अध्यक्षता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 03 Feb 2019

Last updated on: Feb 03, 2019, 00:00 IST

आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आरंभ किए जनमंच कार्यक्रम की कुल्लू जिला में नौंवी कड़ी में रविवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील सैंज में जनमंच आयोजित किया गया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में सैंज घाटी की 14 ग्राम पंचायतों तलाड़ा-प्रथम, भलाण-द्वितीय, देवगढ़गोही, रैला, देउरीधार, शैंशर, शांघड़, गाडापारली, सुचैहण, बनोगी, दुशाहड़, धाउगी, कनौन और ग्राम पंचायत लारजी के निवासियों की 116 समस्याओं की सुनवाई की गई।इनमें से 50 जनसमस्याएं ई-समाधान के माध्यम से प्राप्त की गई थीं, जबकि 66 शिकायतें आफलाइन या मौके पर ही प्राप्त की गईं। कुल 116 जनशिकायतों में से लगभग 55 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। किशन कपूर ने बताया कि एनएचपीसी और एचपीपीसीएल की जलविद्युत परियोजनाओं से प्रभावित लोगों की समस्याओं की सुनवाई और समाधान प्रदेश सरकार एक उच्च स्तरीय बैठक में करेगी। इस बैठक में सभी जलविद्युत परियोजनाओं के अधिकारियों को बुलाया जाएगा। इसलिए जनमंच में विद्युत परियोजनाओं के प्रभावितों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा नहीं की जा रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को अन्य जनसमस्याओं को अतिशीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनमंच के माध्यम से आम लोगों तक पहुंच रही है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का अनुसरण देश के अन्य राज्य भी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कार्यक्रम की प्रशंसा की है। किशन कपूर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों और आम लोगों को समर्पित है। हाल ही में प्रस्तुत किए गए केंद्र सरकार के बजट में हर वर्ग के हित में कई सराहनीय निर्णय लिए गए हैं।इससे पहले विधायक सुरेंद्र शौरी ने खाद्य मंत्री का स्वागत किया और जनमंच के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एडीएम अक्षय सूद, एएसपी राजकुमार चंदेल, जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चैधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, एसडीएम एमआर भारद्वाज, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी सुरजीत सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

237 गैस कनैक्शन बांटे, 17 बेटियों को दिए एफडी के दस्तावेज

जनमंच के दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने हिमाचल गृहिणी योजना के तहत पात्र महिलाओं को मुफ्त गैस कनैक्शन बांटे। कुल 237 महिलाओं को ये कनैक्शन दिए गए। 17 बच्चियों को बेटी है अनमोल योजना के तहत दस-दस हजार रुपये की एफडी के दस्तावेज प्रदान किए गए, जबकि चार कन्याओं को बेटी है अनमोल योजना और एक बूटा बेटी के नाम के तहत एक-एक बेबी किट व जापानी फल के पौधे भेंट किए गए। एक युवती को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 40,000 रुपये का चैक दिया गया। 

420 हिमकेयर कार्ड बनाए, 150 लोगों का मेडिकल चैकअप

प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना के तहत पात्र लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने के लिए सैंज क्षेत्र के 420 लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री ने जनमंच के दौरान ये कार्ड बीएमओ को सौंपे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 150 लोगों की जांच की गई तथा उनके आवश्यक टैस्ट भी किए गए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. विक्रम कटोच ने लोगों को स्वाईन फ्लू से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एचआरटीसी के अधिकारियों ने बस पास और बस किराये में छूट की अन्य योजनाओं के कार्ड मौके पर ही बनाए। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों को आवश्यक दस्तावेज मौके पर ही प्रदान किए।   

 

Tags: Kishan Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD