Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सालाना 2 करोड़ रोजगार का वादा करके सत्ता में आयी भाजपा के राज में 45 वर्षों में सर्वाधिक बेरोजगारी : राजिंदर राणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 03 Feb 2019

Last updated on: Feb 03, 2019, 00:00 IST

बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को हरा कर हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में दिग्गज बन कर पँहुचे सुजानपुर के विधायक राजिंदर राणा इन दिनों चण्डीगढ़ में हिमाचली मूल की जनता के सम्मेलनों में कांग्रेस पार्टी का धुंआधार प्रचार करने में लगे हैं I आज उन्होंने गाँव खुड्डा लाहौरा व गाँव कांसल में हिमाचली मूल की जनता की दो जनसभाओं को सम्बोधन देते हुये राणा ने बीजेपी पर तीखे जुबानी हमले बोले। राणा ने कहा कि एक बड़ी सियासी साजिश के तहत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बीते 5 वर्षों में देश की राजनीती में झूठ एक चैलेंज बन उभरा है। झूठ बोल कर हासिल की गई सत्ता के शाह नित नये झूठ बोल के उन झूठों को सच साबित करने के प्रयोग सत्ता के सहारे कर रहे है। राणा  ने बड़ा खुलासा किया कि ज़ोर-जबरदस्ती के इस दौर में बीते 45 वर्षों में बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा अधिक है और ये खतरनाक स्थिति उस समय में हुई है जिसमें हर साल 2 करोड़ रोजगार देने के वायदे के दम पर सत्ता हासिल की गई थीI 1972 के बाद पहली बार देश में बेरोजगारी की दर अपने सबसे ऊंचे चरम पर इन 5 सालों में पहुचीं हैI राणा ने कहा कि देश में बेरोजगारी की दर 6.1 फीसदी तक जा पहुचीं है  जिनमे शहरी शिक्षित बेरोजगारों की दर 7.8 फीसदी तक जा पहुचीं है जबकि ग्रामीण शिक्षित युवा महिलाओं की बेरोजगारी दर तो 17.3 फीसदी के खतरनाक आंकड़े तक जा पहुचीं है। सरकार के अंतरिम व अंतिम बजट में बेरोजगारी के कड़वे सच का न तो कोई ज़िक्र किया गया है न ही देश को निगलने वाली इस विकराल होती समस्या का कोई हल देने की बात कही गई है जिससे साफ है कि आने वाले समय में भी बीजेपी बेरोजगारों से दगा करने की मनसा पाले हुए है। इस बार कर्ज से दबे किसान को 17 रुपए रोज की राहत का कार्ड खेल कर अब किसानों को ठगने का मसौदा तैयार किया गया है लेकिन इनकी नीयत व नीति को देश का हर वर्ग समझ चुका है। इस बार इनके झांसे में यह देश आने वाला नहीं। राणा ने चंडीगढ़ व पंजाब-हरियाणा में बसे हिमाचली मूल के लोगों से आह्वान किया कि वे आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के समर्थन के लिए मतदान के दिन व उससे पहले हिमाचल पँहुचे ताकि हाई-प्रोफाइल नेताओं व झूठों की सरकार के नुमाइंदों को चलता किया जा सके।

 

Tags: Rajinder Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD