Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

वैमनीकॉम भारतीय सहकारिता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राधा मोहन सिंह

2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में सहकारी संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 15 Jan 2019

Last updated on: Jan 15, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने वैकुंठ मेहता राष्‍ट्रीय सहकारी प्रबंध संस्‍थान, पुणे (महाराष्ट्र) के स्‍थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वैकुंठ मेहता राष्‍ट्रीय सहकारी प्रबंध संस्‍थान सहकारी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। संस्थान का उद्देश्‍य सहकारी क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रबंधकों की प्रशासनिक दक्षता और उनके निर्णय लेने के कौशल को बढ़ाना, कृषि क्षेत्र से सम्‍बद्ध सहकारिताओं के लिए युवाओं को व्‍यावहारिक अनुसंधान कार्य के माध्‍यम से किसानों और सहकारी संस्‍थाओं के लिए नीति निर्धारण हेतु परामर्श प्रदान करना है।उन्होंने बताया कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के विकास में कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भुमिका है। इसी के मद्देनजर मोदी सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नई संस्‍कृति की स्‍थापना की गयी है। यही संस्कृति 2022 तक संकल्‍प से सिद्धी की हमारी यात्रा को पूरा करेगा। कृषि क्षेत्र के विकास हेतु GrAM  के तहत देश के 22 हजार ग्रामीण बाजारों को जरूरी बुनियादी सुविधाओं से अपग्रेड करने और इन्‍हें APMC  और e-NAM प्‍लेटफार्म के साथ जोड़ने का कार्य प्रगति पर है।श्री सिंह ने बताया कि किसानों को उनकी उपज की सही कीमत मिले,  इसके लिए ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म ई-नाम शुरू किया गया। ई-राष्‍ट्रीय कृषि विपणन (e-NAM)- इसके अंतर्गत 585 बाजारों में 1,86,15,139 मीट्रिक टन कृषि उत्‍पादों की ट्रेडिंग हुई है। इसके साथ ही अधिसूचित फसलों के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) में फसल लागत का कम से कम डेढ़ गुना वृद्धि की गई। इसके साथ ही सरकार के ‘हर खेत को पानी’ लक्ष्‍य के मद्देनजर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत देश भर में लगभग 100 सिंचाई परियोजनाएं पूरी की जा रही है ।इन सभी योजनाओं के साथ - साथ कृषि के विकास हेतु बजटीय आवंटन में भारी वृद्धि करने के अलावा सरकार ने डेयरी,  कोऑपरेटिव,  मछली पालन,  पशु पालन,  कृषि बाजार,लघु सिंचाई योजना,जल-जीव प्रबंधन के आधारभूत ढांचे एवं व्‍यवस्‍था में सुधार हेतु कई सक्षम फंड बनाए हैं। 

बुआई से पहले किसान भाई उनके खेत की मिट्टी की सेहत जान पाए, इसके लिए मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड योजना शुरू की गई है। इसके प्रथम चरण में 10,73,89,421 तथा द्वितीय चरण में 6,93,62,166 कार्ड जारी किए गए हैं। सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं तैयार की है। इसके तहत देश में प्रमाणित स्‍थानीय क्षेत्रों की संख्‍या 12,538 है जिसके अंतर्गत कुल 1,98,528 प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं ।श्री सिंह ने बताया कि वर्तमान कृषि विकास ने देश को आयातक राष्‍ट्र के बजाय एक निर्यातक राष्‍ट्र के रूप में स्‍थापित ही नहीं किया, बल्कि खाद्यान के मामले में आत्‍म-निर्भरता और पोषण संबंधी सुरक्षा भी दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के सरकार के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में सहकारिता को भी महत्‍वपूर्ण सहयोगी की भूमिका निभानी है। स्‍वर्गीय वैकुंठ भाई मेहता का भी सपना था कि किसानों की समस्‍याओं का समाधान हो और उनकी स्थिति में सुधार हो जिसके लिए सहकारिता को उन्‍होंने सुदृढ़ किया। आशा है, आगे भी सहकारिता के माध्‍यम से सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं को अपनाते हुए गांवों के किसानों को उन्‍नतिशील व प्रगतिशील बनाया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि वैमनीकॉम का पी.जी.डी.एम. पाठ्यक्रम कुछ मान्‍यता प्राप्‍त कार्यक्रमों में से एक हैI यह पाठ्यक्रम सहकारी गतिविधियों, एफ.पी.ओ. और स्‍वयं सहायता समूह, वित्‍तीय गतिविधियों जैसे सामूहिक संगठनों के लिए पेशेवर प्रबंधकों को तैयार करता है। संस्‍थान प्रतिवर्ष 60 विद्यार्थियों को पेशेवर स्‍नाकोत्‍तर की उपाधि प्रदान कर रहा है, जो कि मुख्‍यरूप से कृषि सम्‍बद्ध क्षेत्र में अपना योगदान देकर राष्ट्र की सेवा में अपना हाथ बंटा रहे है।इस अवसर पर कृषि मंत्री ने वैमनीकॉम संस्थान के अंत‍र्राष्‍ट्रीय स्‍तर के छात्रावास का शिलान्यास भी कियाI  उन्होंने बताया कि यह छात्रावास शीघ्र बनकर तैयार होगा और इससे संस्‍थान के प्रशिक्षण कार्यक्रम के राष्‍ट्रीय / अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के पदाधिकारियो / प्रतिभागियों को ठहरने की उत्‍तम व्‍यवस्‍था उपलब्‍ध होगी।

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD