इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 14 और 15 जनवरी, 2019 को इंडस फूड II आयोजित किया जाएगा। इसका विषय है ‘वर्ल्ड फूड मार्केट’ । इस आयोजन का उद्देश्य भारत को मजबूत और विश्वसनीय खाद्य और पेय पदार्थ के निर्यातक के रूप में प्रोत्साहित करना है। इंडस फूड 2019 भारत के कृषि निर्यात में मूल्य संवर्धन करेगा तथा वैश्विक मूल्य श्रृंखला के साथ भारतीय किसानों और कृषि उत्पादों को एकीकृत करेगा। इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए वाणिज्य और उद्योग तथा नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि इंडस फूड II बड़े स्तर पर आयोजित होगा। इसमें 70 देशों के 700 से अधिक खरीदार और 500 से अधिक फूड सप्लायर भाग लेंगेा इस आयोजन से भारतीय निर्यातकोंका वैश्विक उपभोक्ताओं के साथ संपर्क होगा जिसके परिणामस्वरूप उत्पाद विकास में वृद्धि होगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त होंगे।इंडस फूड भारत के खाद्य और पेय पदार्थ निर्यातकों का मंच है। 2018 में प्रथम इंडस फूड का आयोजन किया गया था।