Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत पार्कों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ईशा कालिया

कहा, मगरनेगा के अंतर्गत जिले के हर ब्लाक में बनाए जाएंगे 15 पार्क, ग्रीन व्यू पार्क व श्री सिद्धिविनायक पार्क ग्रीन वैली का किया दौरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Jan 2019

Last updated on: Jan 10, 2019, 00:00 IST

मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत पार्कों के सौंदर्यीकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, वहीं जिले के गांवों में मगनरेगा के अंतर्गत ब्लाक स्तर पर पार्क बनाए जा रहे हैं। यह विचार डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने ग्रीन व्यू पार्क का दौरा करते रखे। इस दौरान उनके साथ एस.ड़ी.एम. होशियारपुर श्रीमती अमरप्रीत कौर संधू व नगर निगम कमिश्नर श्री बलबीर राज सिंह भी थे। डिप्टी कमिश्रर ने कहा कि ग्रीन व्यू पार्क का सौंदर्यीकरण नगर निगम सी.एस.आर प्रोजैक्ट के अंतर्गत सोनालिका के सहयोग से करेगा। जिसके अंतर्गत पौधारोपण, फव्वारें लगवाना, साफ-सफाई आदि प्रमुख हैं। इस दौरान उन्होंने गांव कक्कों में श्री सिद्धिविनायक पार्क ग्रीन वैली का विशेष दौरा किया और कालोनी वासियों के साथ बातचीत भी की। श्रीमती ईशा कालिया ने इस दौरान कहा कि जिले के लोगों के तंदुरुस्त जीवन के लिए जिले के हर ब्लाक में 15 पार्क बनाए जाएंगे। जिसके अंतर्गत अभी तक 39 पार्कों का काम चल रहा है जिसमें से सात  पार्क बनकर  तैयार हो चुके हैं और जल्द ही बाकी पार्क भी बना लिए जाएंगे।डिप्टी कमिश्नर ने सोनालिका उद्योग समूह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जिले की बेहतरी के लिए सहयोग दिया है, जिसमें उनकी संस्था क्लीन एंड ग्रीन का सहयोग प्रशंसनीय है। उन्होंने ग्रीन वैली डेवलपमेंट सोसायटी के सदस्यों को सोनालिका के सहयोग से इस पार्क को खूबसूरत बनाए जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर एसके पोंमरा, रजनीश संदल, भरत गंडोत्रा, सतीश कुमार, रजनीश कुमार गुलियानी,सुरेश बंसल, लेक्चरर संदीप सूद, अरविंद धीमान, नीरज धीमान, प्रकाश बंसल, संजीव कुमार,कुलवंत संधू,दीपक कतना,पंकज चावला, प्रवीन गुलियानी, अतुल ओहरी,कपिल गुप्ता, हरविंदर संधू के अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Tandarust Punjab , DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD