Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आयुष्मान भारत के तहत अधिक से अधिक लोगों को शामिल करें चिकित्सकः विपिन सिंह परमार

साल में दो बार हो रोगी कल्याण समिति की बैठक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 09 Jan 2019

Last updated on: Jan 09, 2019, 00:00 IST

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना को राज्य में प्रभावी ढंग से शुरू किया गया है, वहीं प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना आरम्भ की है ताकि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत छूटे लोगों को हिमकेयर योजना के लाभान्वित किया जा सके। परमार आज यहां क्षेत्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शिमला रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोगियों को पोष्टिक आहार व सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने आुयष्मान योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने का भी आह्वान किया।बैठक में गत वर्ष के दौरान रोगी कल्याण समिति द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा वर्ष 2019-20 के बजट को भी स्वीकृति प्रदान की गई। वर्ष 2019-20 के लिए रोगी कल्याण समिति द्वारा 35.31 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल में आने वाले रोगियों को एक छत के नीचे ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए पीपी आधार पर एक्स-रे सुविधा प्रदान की जाए। यह भी निर्णय लिया गया कि अस्पताल में आउटसोर्स आधार पर अल्ट्रासाउंड सुविधा प्रदान की जाए।

बैठक में अस्पताल में आने वाले रोगियों के लिए नया रोगी वाहन खरीदने को भी मंजूरी प्रदान की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि रोगी कल्याण समिति की बैठक हर छह महीने में आयोजित की जाए ताकि गैर सरकारी सदस्य और सरकारी सदस्य अस्पताल की सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए और बेहतर सुझाव व मार्गदर्शन प्रदान कर सकें। बैठक में बताया गया कि गत 9 माह के दौरान कल्याण समिति द्वारा 19 लाख रुपये की आय सृजित की गई। बैठक में अस्पताल का कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए चार डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद आउटसोर्स आधार पर भरने को भी मंजूरी दी गई।बैठक में सचिव स्वास्थ्य संजय गुप्ता, निदेशक आयुर्वेद संजीव भटनागर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शिमला की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिता धीमान, रोगी कल्याण समिति के गैर सरकारी सदस्य राजेश शारदा, राकेश मिक, प्रवीण ठाकुर, आशा कुमारी, दिनेश भास्कर, नवनीता सूद, संजीव चौहान व अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Vipin Singh Parmar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD