Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

क्या केसीआर ने मोदी से संघीय मोच्रे के बारे में बताने के लिए मुलाकात की? : एन. चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती , 26 Dec 2018

Last updated on: Dec 26, 2018, 00:00 IST

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने प्रस्तावित संघीय मोर्चे के गठन के बारे में बताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।तेलुगू देशम पार्टी(तेदेपा) प्रमुख ने यहां पत्रकारों से कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) के प्रमुख का कार्य उनके शब्दों से मेल नहीं खाता।नायडू ने कहा कि केसीआर जो कल तक कई पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर रहे थे, अब मोदी से मुलाकात कर रहे हैं।उन्होंने कहा, क्या आप मोदी से राज्य के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए मिल रहे हो या प्रस्तावित मोर्चे के बारे में जानकारी देने के लिए मिल रहे हो।टीआरएस प्रमुख ने बीते कुछ दिनों में कांग्रेस और भाजपा के विकल्प के तौर पर संघीय मोर्चे के गठन के बारे में चर्चा करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है।तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बुधवार को नई दिल्ली में मोदी से मुलाकात की।नायडू ने दोहराया कि देश में तीसरे मोर्चे की कोई भी गुंजाइश नहीं है।उन्होंने कहा, केवल दो मोर्चे हैं। एक मोर्चे की अगुवाई में भाजपा है तो दूसरे मोर्चे की अगुवाई में कांग्रेस है।तेदेपा प्रमुख ने केसीआर और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से अपना मोर्चा स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वे बताएं कि वे भाजपा नीत मोर्चे के साथ हैं या कांग्रेस नीत मोर्चे के साथ हैं।

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD