राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई ने आज कहा कि सरकार कश्मीर को दुनिया के शीर्श पर्यटन स्थलों के बीच लाने के लिए अपने प्रयासों में पर्यटन हितधारकों को सभी सम्भव सहायता उपलब्ध करवाएगी।
डल झील के किनारे पर्यटकों तथा पर्यटन खिलाडियों के साथ एक बातचीत सत्र में गनई ने वर्श 2020 तक कश्मीर को दुनिया के शीर्श पर्यटन स्थलों के बीच प्रसिद्ध करने के लिए सभी सेवा प्रदाताओं और हितधारकों से काम करने का आग्रह किया। सलाहकार ने क्रिसमस के अवसर पर नेहरू पार्क में यात्रियों और स्थानीय सेवा प्रदाताओं के साथ बातचीत की तथा लोगों को क्रिसमस की बधाई दी।गनई ने कहा कि इस वर्श अब तक लगभग 8.5 लाख आवकों और 50000 विदेशी पर्यटकों ने कश्मीर का दौरा किया है। उन्होंने टूर एंड टैवल ओपरेटरों को राज्य के बाहर के टैवल एजैंटों और पर्यटन प्रमोटरों के साथ अच्छे सम्बंध बनाने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पर्यटन सचिव से राश्ट्रीय तथा अंतर्राश्ट्रीय स्तरों पर जम्मू व कश्मीर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया है।
‘इंफ्रास्ट्रक्चरल फेसलिफ्ट’
सलाहकार गनई ने लोगों तथा सेवा प्रदाताओं से आग्रह किया कि वे वातावरण से समझौता न करें और अपने आसपास सफाई रखें। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि क्षेत्र में पर्यटकों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा मिले। उन्होंने गैर सरकारी संगठनों सहित हितधारकों को आगे आने और कश्मीर को साफ और हरा भरा बनाने पर जोर दिया।पर्यटन विभाग कश्मीर के निदेशक निसार अहमद वानी ने भी इस अवसर पर पर्यटकों और सेवा प्रदाताओं के साथ बातचीत की। उन्होंने राज्य को देश के शीर्श पर्यटक स्थलों में लाने के लिए सेवा प्रदाताओं को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।ठस अवसर पर विभिन्न टैªवल, होटल, हाउस बोट तथा शिकारा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने पर्यटन के प्रोत्साहन के लिए विभिन्न सुझाव दिये। उन्होंने पर्यटन उद्योग के समक्ष आने वाले कई मुददे भी उठाये।सलाहकार गनई ने उन्हंे ध्यानपूर्वक सुना और उनकी समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया।उपनिदेशक प्रचार रियाज अहमद शाह, उपनिदेशक मनोरंजन सरफराज मोहम्मद, उपनिदेशक एम.एंड डब्ल्यु अब्दुल क्यूम किरमानी के अलावा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।