Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिहार में लोकसभा की 6 सीटों पर लड़ेगी लोजपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Dec 2018

Last updated on: Dec 23, 2018, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को घोषणा की कि बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) छह सीटों पर, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व जनता दल (यू) 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।भाजपा व जद (यू) ने लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान को राज्यसभा की एक सीट देने पर भी सहमति जताई।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राम विलास पासवान के साथ घंटे भर चली बैठक के बाद अमित शाह ने कहा, बिहार में 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा व जद (यू) प्रत्येक 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी जबकि लोजपा छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।अमित शाह ने कहा कि सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने में सहमति जताई है। उन्होंने भरोसा जाहिर किया राष्ट्रीय जनतांत्रितक गठबंधन बिहार में 2019 में 2014 की तुलना में अधिक सीट जीतेगा।अमित शाह ने कहा कि एक संयुक्त चुनाव अभियान चलाया जाएगा और राजग के राज्य नेताओं द्वारा एक अंतिम मसविदा तैयार किया जाएगा।इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि राजग मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और वह 2009 के परिणामों को दोहराएग, जब भाजपा व जद (यू) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 40 सीटों में से 32 पर जीत हासिल की थी।नीतीश कुमार ने कहा, हम संयुक्त रूप से प्रचार करेंगे और केंद्र में सरकार बनाएंगे।लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान ने सीट बंटवारे में सम्मान पूर्ण समझौते के लिए भाजपा नेतृत्व का आभार जताया व फिर से केंद्र में सरकार बनाने का संकल्प लिया।

राम विलास पासवान ने कहा, गठबंधन में कोई मुद्दा नहीं है। सब कुछ ठीक है। हम मोदीजी के नेतृत्व में चुनाव जीतेंगे।सीट बंटवारा समझौता को लोजपा की जीत की तरह देखा जा रहा है, जिसने आक्रामक रूख अपनाया था और जो अपनी मांगों को लेकर किसी प्रकार समझौता करने के मूड में नहीं थी। लोजपा ने भाजपा नेतृत्व को 31 दिसम्बर के पहले इसे निपटाने के लिए अंतिम चेतावनी दी थी।गठबंधन सहयोगियों के साथ सीटों के समझौते को कई दौर की चर्चा व बैठकों के बाद अंतिम रूप दिया गया है।केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने राम विलास पासवान व उनके बेटे चिराग पासवान के साथ शुक्रवार को चर्चा की। इसके एक दिन पहले लोजपा नेताओं ने अमित शाह से मुलाकात की थी और सीट बंटवारे के मुद्दे पर वार्ता आयोजित करने में देरी को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी।राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 2014 में भाजपा ने 22 सीटों पर जबकि लोजपा ने छह सीटों पर जीत हासिल की थी। इन चुनावों में भाजपा 30 सीटों व लोजपा सात सीटों पर लड़ी थी।उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) ने तीन सीटों पर जीत हासिल की थी, वह उस समय राजग का हिस्सा थी।आरएलएसपी अब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा बन चुकी है।2014 में जद (यू) को सिर्फ दो सीटें मिली थीं।

 

Tags: Amit Shah , Nitish Kumar , Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD