Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने 18 दिसंबर को अहमदाबाद में प्रतिस्पर्धा कानून पर तीसरे रोड शो का आयोजन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Dec 2018

Last updated on: Dec 19, 2018, 00:00 IST

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने 18 दिसंबर, 2018 को अहमदाबाद में प्रतिस्पर्धा कानून पर तीसरे रोड शो का आयोजन किया। इस रोड शो की थीम- सरकारी खरीद, व्यापार संघ, उत्पादक संघ, व्यापारिक गुटबंदी और लेन-देन थी। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत इंडियन इंस्टीट्यूड ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) इस रोड शो का सह-आयोजक था। यह रोड शो पूरे देश में प्रतिस्पर्धा कानून पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा था। इस रोड शो में उद्योग जगत, व्यापार संघों, लेखा परीक्षकों, कम्पनी सचिवों, वकीलों और शोधार्थियों को एक साझा मंच प्रदान किया। प्रतिस्पर्धा से जुड़े विभिन्न मामलों पर सक्रिय परिचर्चा हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि व्यापार सुविधा और आर्थिक विकास के लिए गुजरात पारम्परिक रूप से प्रतिस्पर्धा को एक प्रमुख नीति मानता रहा है। राज्य में व्यापार के विकास का प्रमुख कारण उद्योग के बीच प्रतियोगिता है। परस्पर प्रतिस्पर्धा के आधार पर ही गुजरात अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता करने में सक्षम हुआ है। श्री रूपाणी ने इस बात को रेखांकित किया कि राज्य में कार्यबल पांच प्रतिशत है लेकिन राज्य, देश के कुल निर्यात में 22 प्रतिशत का योगदान देता है। राज्य सरकार एसएमई क्षेत्र के विकास के लिए समर्थन प्रदान करती है। यह क्षेत्र रोजगार और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने अहमदाबाद में रोड शो आयोजित करने के लिए सीसीआई को धन्यवाद दिया।

गुजरात के मुख्य सचिव डॉ. जे.एन. सिंह ने प्रतिस्पर्धा कानून के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए सीसीआई के प्रयासों की सराहना की।भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के चेयरमैन श्री अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि आयोग गैर-प्रतिस्पर्धा अभ्यासों को समाप्त करना चाहता है और देश में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना चाहता है। उन्होंने कहा कि आयोग और अधिनियम दोनों ही उपभोक्ता और व्यापार अनुकूल है।गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. जेमिन आर. वासा ने अहमदाबाद में रोड शो आयोजित करने के लिए आयोग को धन्यवाद दिया। उन्होंने व्यापार में गुटबंदी के मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं को ऊंची कीमत अदा करनी पड़ती है और व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में कमी आती है।रोड शो में दो खुले सत्रों का आयोजन किया गया। सरकारी खरीद विषय पर आयोजित पहले सत्र की अध्यक्षता गुजरात के गृह विभाग के अवर मुख्य सचिव श्री ए.एम. तिवारी ने की। व्यापार संघों, व्यापारिक गुटबंदी और लेन-देन विषय पर आयोजित दूसरे सत्र की अध्यक्षता सीसीआई के सदस्य श्री ऑगस्टीन पीटर ने की। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की स्थापना प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के अंतर्गत वर्ष 2003 में की गई थी।

 

Tags: Vijay Rupani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD