Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विदेश नीति में देश की राजनीति प्रतिबिंबित नहीं होनी चाहिए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Dec 2018

Last updated on: Dec 16, 2018, 00:00 IST

देश की विदेश नीति में भावनाओं व देश की राजनीति की झलक नहीं हो सकती और इसमें राष्ट्रीय हित सर्वोच्च बना रहना चाहिए। भारतीज जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने यह बात कही। शनिवार शाम को यहां वरिष्ठ पत्रकार वर्गीज के. जॉर्ज द्वारा लिखित पुस्तक ओपन एंब्रेस : इंडिया-यूएस टाइज इन द एज ऑफ मोदी एंड ट्रंप के लॉन्च पर एक चर्चा में भाजपा के महासचिव राम माधव ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हमें हमारी विदेश नीति में हमारी विचारधारा को लाना चाहिए। माधव ने नई दिल्ली की नीतियों के साथ-साथ वाशिंगटन की नीतियों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते बेहतर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार साल में राजग सरकार ने भारत के अमेरिका के साथ रिश्ते को संभालने का प्रयास किया और देश वाशिंगटन के बड़े रक्षा साझेदारों में से एक बन गया है और उसके साथ उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सहयोगी के तौर पर बर्ताव किया जा रहा है। उन्होंने कहा, मुझे कोई समानता नहीं दिखती कि ट्रंप का अपने मतदाताओं के प्रति कैसा रुख है और मोदी का अपने निर्वाचन क्षेत्र में कैसा रवैया है। 

मुझे नहीं लगता कि भारत-अमेरिकी रिश्ते को कोई भी रंग देना सही है। भाजपा नेता ने कहा, विदेश नीति भावनाओं के माध्यम से नहीं बनाई जा सकती, इसका निर्माण राष्ट्रीय हित को दिमाग में रखकर किया जाना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि सरकारों में बदलाव के साथ विदेश नीति को अचानक नहीं बदला जा सकता। उन्होंने कहा, आप अपनी विदेश नीति में अपनी घरेलू राजनीति को प्रतिबिंबित होने की इजाजत नहीं दे सकते। शर्मा ने कांग्रेस द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन के समय से विदेश नीति तैयार करते रहने का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने आजादी के बाद से स्पष्ट कर दिया था कि वो जिस भी रूप में है, उसका सम्मान किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने विदेश दौरे पर भारतीय आव्रजकों के साथ जुड़ाव के संदर्भ में माधव ने कहा कि राजग सरकार आव्रजकों को शामिल कर विदेश नीति को एक नया आयाम देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, मोदी भारतीय आव्रजकों का लाभ उठाना चाहते हैं और इसलिए हमने हमारी विदेश नीति में आव्रजकों को एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है।

 

Tags: Ram Madhav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD