Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

जम्मू-कश्मीर के विकास में क्षेत्रीय दल बाधक हैं : राम माधव

Listen to this article

5 Dariya News

श्रीनगर , 27 Apr 2019

Last updated on: Apr 27, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रीय दल प्रदेश की प्रगति व विकास में बाधक हैं।माधव यहां अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के चुनाव अभियान के इतर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, "ये दोनों दल (पीडीपी, नेशनल कान्फ्रेंस) प्रदेश की प्रगति और विकास में बाधक हैं। कश्मीर के लिए हमारी नीति अटलजी के इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत के सिद्धांत पर आधारित है।"पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि कश्मीर से राष्ट्र को नुकसान होता है तो भारत को कश्मीर को छोड़ देना चाहिए। महबूबा के इस बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर माधव ने कहा, "कश्मीर किसी के बाप या दादा की जागीर नहीं है। यह भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। कश्मीर करोड़ों भारतीय का गौरव है और यह गौरव बना रहेगा।"भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में कहा गया है कि पार्टी अनुच्छेद 370 और 35ए को निष्प्रभावी कर देगी। इस पर माधव ने कहा, "इस मसले का फैसला संसद करेगी। सभी दल इस मसले का निराकरण करेंगे। हम प्रदेश में विकास के एजेंडा पर चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए हमें अभी इस पर ध्यान केंद्रित करने दीजिए।"अनंतनाग संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सोफी युसूफ प्रत्याशी हैं। यहां चुनाव मैदान में उतरे 18 उम्मीदवारों में पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस के गुलाम हसन मीर और नेशनल कान्फ्रेंस के उम्मीदवार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी शामिल हैं। इस संसदीय क्षेत्र में तीन चरणों में हो रहे चुनाव के लिए पहले चरण में मतदान 23 अप्रैल को शुरू हुआ और अंतिम चरण का मतदान छह मई को होगा। 

 

Tags: Ram Madhav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD