Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस ने घुसपैठियों के लिए दरवाजे खोले : राम माधव

Listen to this article

5 Dariya News

गुवाहाटी , 19 Apr 2019

Last updated on: Apr 19, 2019, 00:00 IST

भाजपा महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 1967 में केंद्र की कांग्रेस सरकार ने घुसपैठियों के लिए देश के दरवाजे खोले थे।माधव ने कहा, "भारत में, खासतौर से पूर्वोत्तर में सबसे ज्यादा संख्या में घुसपैठियों को किसने अनुमति दी? यह केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, जिसने 1967 में पाकिस्तान से घुसपैठ निवारक अधिनियम को खत्म कर दिया और पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान से घुसपैठियों के लिए दरवाजे खोल दिए।"माधव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पूर्वी पाकिस्तान से बड़ी संख्या में घुसपैठियों ने असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में प्रवेश किया।"उन्होंने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को अपडेट करने से 2010 में पीछे हटने को लेकर निशाना साधा।उन्होंने कहा, "जब 2010 में एनआरसी एक पायलट परियोजना के जरिए तैयार किया जाना था, तब घुसपैठियों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की साजिश रची। एनआरसी विरोधी उन विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए तरुण गोगोई सरकार ने एनआरसी को अपडेट करने का काम रोक दिया।"भाजपा नेता ने कहा, "मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने एनआरसी अपडेट की समीक्षा की। यह आज पूरा होने के कगार पर है। जो एनआरसी अपडेट से पीछे हट गए थे, वे कैसे आज हमें उपदेश दे सकते हैं?"राम माधव ने कहा कि उनकी पार्टी को पूरा भरोसा है कि पूर्वोत्तर की जिन 10 सीटों पर वह लड़ रही है, सब पर जीत हासिल करेगी।


 

Tags: Ram Madhav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD