Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

रेलवे अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. जितेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Dec 2018

Last updated on: Dec 14, 2018, 00:00 IST

रेलवे अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह से मुलाकात की। अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने अपने काडर से संबंधित मुद्दे के समाधान के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा हस्तक्षेप की मांग की।भारतीय रेलवे कार्मिक अधिकारी एसोसिएशन (पंजीकृत) (आईआरपीओए) के अध्यक्ष श्री आनंद माथुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने डॉ. जितेन्द्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने रेलवे बोर्ड में मेम्बर स्टाफ (एमएस) के पद को काडर में शामिल करने को लेकर कार्मिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा काडर समीक्षा समिति (सीआरसी) की सिफारिशों की मंजूरी दिये जाने के बारे में अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। सदस्यों ने यह भी बताया कि रेलवे बोर्ड ने इस मामले में अलग दृष्टिकोण अपनाया है।ज्ञापन में यह भी दावा किया गया कि आईआरपीएस काडर के अधिकारियों के पास स्थापना, काडर प्रबंधन, औद्योगिक संबंध और श्रम कानून से संबंधित विषयों के संचालन का अनुभव होता है और इस प्रकार वे सभी विभागों के सभी कर्मचारियों के काडर प्रबंधन में विविध अनुभव रखते हैं। इसलिए इन अधिकारियों ने हस्तक्षेप की मांग की। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि वे मामले से संबंधित सभी विवरणों का पता लगाकर समुचित दृष्टिकोण अपनाएंगे।

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD