Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन देगी सपा : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 12 Dec 2018

Last updated on: Dec 12, 2018, 00:00 IST

अखिलेश बुधवार को सपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह जनादेश का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा लेकिन हम मध्य प्रदेश की जनता को बधाई देते हैं कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुद्दों का समर्थन किया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के खिलाफ मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। समाजवादी पार्टी ने सभी से विचार-विमर्श करके कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए हैं उसे पूरा करे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जनता से सबसे बड़ा वादा किसानों की कर्ज माफी का किया है, जिसे वह पूरा करे। एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि अब गठबंधन नहीं होने की बात पुरानी हो गई है। आम चुनाव के संभावित गठबंधन के बारे में अभी हमने किसी से भी बात नहीं की। हम बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणामों से साफ हो गया है कि जनता भाजपा की जाति-संप्रदाय की राजनीति से ऊब चुकी है। अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। देश में भाजपा को जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केंद्र और प्रदेशों में सरकार रहने के बाद भी जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। झूठे वादे से किसान और नौजवान परेशान है। मीडिया को भी चाहिए कि वह किसानों की समस्या को अपने चैनल पर दिखाए। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि इन चुनावों में जनता ने राज्य सरकार के साथ केन्द्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नाराजगी जताई है। इन चुनाव नतीजों का असर निश्चित रूप से अगले साल के लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। उन्होंने मोदी की जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगे लाए जाने के सवाल पर हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उन्होंने तो भगवान की भी जाति बता दी। योगी को बताना चाहिए कि किस भगवान ने उन्हें क्या दिया? ईवीएम से चुनाव करवाने पर उन्होंने कहा कि ये एक मुद्दा है जिसे देखने की जरूरत है। अमेरिका जैसे देशों ने भी ईवीएम को नहीं अपनाया। उन्होंने कहा कि वह कहते रहे हैं कि चुनाव चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए और यह बात आगे भी कहते रहेंगे।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD