Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ राजीव बिन्दल ने सभी सदस्यों से की रचनात्मक सहयोग की अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 09 Dec 2018

Last updated on: Dec 09, 2018, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने आज धर्मशाला स्थित तपोवन विधान सभा भवन तथा परिसर का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ कांगड़ा ज़िला प्रशासन तथा विधान सभा सचिवालय के तमाम अधिकारी मौजूद थे। विधान सभा अध्यक्ष ने इस दौरान तकनीकी व्यवस्थाओं, पक्ष तथा विपक्ष गैलरी, अधिकारी दीर्घा, विशिष्ट दीर्घा, दर्शक दीर्घा, मीडिया गैलरी, एवं अन्य सम्वन्धित पक्षों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के सभी सदस्यों से 6 दिन तक चलने वाले इस सत्र की सभी बैठकों में भाग लेने का आग्रह करते हुए तमाम चर्चाओं में अपनी उपस्थित दर्ज करवाने की अपील की । उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के रचनात्मक सहयोग से ही सत्र सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि सत्र का व्यापक सदुपयोग जनहित से जुड़े मुददों के लिए सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 

डॉ0 बिन्दल ने परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए 10 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुददों पर व्यापक विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान जिन मुददों पर चर्चा होगी उन में सड़कों की स्थित, पर्यावरण, शिक्षा,स्वास्थ्य , पर्यटन, उद्योग, पेयजल आपूर्ति, युवाओं में नशे की प्रवृति तथा इससे निपटने के उपाय, परिवहन व्यवस्था आदि प्रमुख है। डॉ0 विन्दल ने बताया कि वर्तमान सरकार के दूसरे शीतकालीन सत्र में कुल 6 बैठकें होंगी। इस दौरान दोनों पक्षों के सदस्यों द्वारा कुल 437 प्रश्न पूछे जाएगें, जिनमें 344 तारांकित एवं 93 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। 13 दिसम्बर का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस निर्धारित किया गया है। कुल 344 तारांकित प्रश्नों में से 189 प्रश्न ऑनलाइन तथा 155 ऑफलाइन हैं। इस अवसर पर विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा, एडीसी के के सरोच, सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Rajeev Bindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD