Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देश की सभी विधानसभाओं ने अपनाया हिमाचल विधानसभा का ई-विधान मॉडल : डॉ. राजीव बिंदल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 04 Dec 2018

Last updated on: Dec 04, 2018, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के ई-विधान मॉडल को देशभर में सराहा जा रहा है और देश की सभी विधानसभाओं ने इसे अपनाया है। लोकसभा और राज्यसभा में भी इस प्रणाली को लागू करने के लिए प्रदेश के अधिकारी प्रशिक्षण के लिए गए हैं। डॉ. बिंदल मंगलवार को धर्मशाला के डीआरडीए सभागार में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन में राष्ट्रीय ई विधान अकादमी (नेवा) की स्थापना को लेकर चरणबद्ध तरीके से प्रक्रिया चल रही है। हाल ही में शिमला में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता में हुए राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में सभी ने तपोवन में ‘नेवा’ स्थापित करने पर सहमति जताई। इसे लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री से बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि नेवा की स्थापना से देशभर की विधानसभाओं, विधानमण्डलों के अध्यक्षों, सदस्यों और सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारियों को ई-विधान प्रणाली की सम्पूर्ण जानकारी और प्रशिक्षण की सुविधा होगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि विधानसभा पक्ष और विपक्ष को अपनी बात जनता के समक्ष रखने का माध्यम है। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष एक दूसरे के पूरक होते हैं और इसमें ही लोकतंत्र की मजबूती निहित है। जरूरी है विपक्ष विधानसभा में अच्छे प्रश्न उठाए और सरकार ठीक से जवाब दे।

प्राप्त हुए 344 तारांकित और 93 अतारांकित प्रश्न

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 10 दिसंबर से आरम्भ हो रहे हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा का चतुर्थ सत्र 15 दिसंबर तक चलेगा। इसमें कुल 6 बैठकें होंगी। इसमें से एक बैठक 13 दिसम्बर को गैर सरकारी सदस्य कार्य के लिए निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में अभी तक सदस्यों से 344 तारांकित और 93 अतारांकित प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई है। इनमें से 189 तारांकित तथा 43 अतारांकित प्रश्नों की सूचनाएं ऑनलाईन प्राप्त हुई हैं। अधिकतर प्रश्न नियमानुसार सरकार को आगामी कार्यवाही के लिए भेजे जा चुके हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि इसके अतिरिक्त नियम 62 के अंतर्गत एक सूचना, नियम 101 के तह पांच सूचनाएं, नियम 130 के अंतर्गत सदस्यों से पांच सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिन्हें वस्तु स्थिति जानने के लिए सरकार को प्रेषित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नों पर प्राप्त सूचनाएं मुख्यतः सड़कों की स्थिति, स्वीकृत सड़कों की डीपीआर, प्रदेश में स्कूलों, महाविद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों इत्यादि का उन्नयन एवं विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरने, पर्यटन, उद्यान, पेयजल की आपूर्ति, युवाओं में बढ़ते नशे के प्रयोग की रोकथाम, कर्मचारियों की पेंशन व उन्हें वेतन आयोग देने, सौर ऊर्जा एवं परिवहन व्यवस्था से संबंधित हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि विधानसभा सदस्यों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मुख्य मुद्दों को भी प्रश्नों के माध्यम से सामने रखा है। 

शीतकालीन सत्र के प्रबंधों का लिया जायजा 

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए डीआरडीए सभागार में जिला प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार, डीआईजी अतुल फुलझले, पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। डॉ. बिंदल ने सभी विभागों को विधानसभा डियूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के एंट्री पास समय पर बनवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों और विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, खानपान, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था इत्यादि सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई । डॉ. बिंदल ने जिला प्रशासन को विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने के निर्धारित स्थानों की सूचना समय से देने के निर्देश दिये ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो । विधान सभा अध्यक्ष ने सत्र के दौरान कानून व्यवस्था के साथ-साथ टेªैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए समुचित प्रबन्ध करने को कहा। 

उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, पर्यटन, स्वास्थ्य, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, अग्निश्मन एवं जिला सूचना इत्यादि सहित अन्य विभागों से जुड़े तमाम प्रबंधों की भी समीक्षा की एवं सम्बंधित अधिकारियों को अपने विभागों से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके उपायुक्त संदीप कुमार ने अवगत करवाया कि विधानसभा सत्र के दौरान तपोवन एवं आसपास के स्थायी निवासियों के लिए स्थायी वाहन पास बनाने की दिशा में प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे वहां के स्थायी बाशिंदों को दिक्कतों से निजात मिलेगी और हर बार पास बनवाने से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि उनके निर्देशानुरूप सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएंगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने कानून व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात सहित पुलिस द्वारा की गई तैयारियों से अवगत करवाया। 

विधानसभा परिसर का किया दौरा

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रातः 10 बजे जिला एवं विधानसभा अधिकारियों के साथ तपोवन में विधानसभा परिसर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को समय रहते सभी प्रबंध पूरा करने के निर्देश दिए।

 

Tags: Rajeev Bindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD