Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

एम. वेंकैया नायडू ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Dec 2018

Last updated on: Dec 03, 2018, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों संस्थाओं, संगठनों, राज्यों और जिलों आदि को आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चन्द गहलोत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, श्री रामदास आठवले, श्री विजय सापंला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कुल 56 व्यक्तियों और 16 संस्थाओं को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि पुरस्कार प्रदान किया जाना एक बेहद अर्थपूर्ण और पवित्र काम है क्योंकि भारत “केयर और शेयर” के अपने दर्शन के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम शारीरिक रूप से अशक्त अपने भाई-बहनों की देखरेख करें। उपराष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांग जनों का कौशल विकास बेहद जरूरी है। 

इस दिशा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सराहनीय काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोग दूसरों के लिए एक उदाहरण हैं। श्री नायडू ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं बल्कि संवेदना की जरूर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिव्यांगजन में एक प्रतिभा निहित है जिसे बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने इस अवसर पर पुरस्कार प्राप्त करने वालों को बधाई दी थावर चन्द गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में भारत सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए कई पहल की हैं। इसके लिए 7500 से ज्यादा शिविर लगाए गए जिससे 12 लाख से ज्यादा दिव्यांगजन लाभान्वित हुए। सरकारी नौकरियों में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया है। इस वर्ष 14 श्रेणियों में 72 पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Thaawar Chand Gehlot , Ramdas Athawale , Krishanpal Gurjar , Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD