Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रताप चंद शर्मा के परिवार को 1 लाख की सम्मान राशि देगी सरकार : शांता कुमार

देहरा बचत भवन का नाम प्रताप चंद शर्मा भवन करने की घोषणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 30 Nov 2018

Last updated on: Nov 30, 2018, 00:00 IST

सांसद शांता कुमार ने प्रख्यात लोक गायक प्रताप चंद शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सरकार की ओर से प्रताप चंद शर्मा के परिवार को 1 लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री से उनकी बात हुई है। उन्होंने देहरा बचत भवन का नाम प्रताप चंद शर्मा भवन करने की घोषणा भी की। शांता कुमार शुक्रवार को धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित त्रिगर्त उत्सव समापन समारोह एवं प्रताप चंद शर्मा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके उन्होंने स्वर्गीय श्री प्रताप चंद शर्मा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपायुक्त संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने भी श्री प्रताप चंद शर्मा के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी। शांता कुमार ने कहा कि जो देश अपनी कला, संस्कृति एवं साहित्य को अधिक सम्मान देते हैं उनकी जड़ें अधिक मजबूत होती हैं। कला, संस्कृति के बिना देश, समाज रूखा-सूखा और बंजर हो जाता है। उन्होंने कहा कि धरती से जुड़े साहित्यकारों, कलाकारांे का अधिक ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज समाज में संवेदनशीलता सूख रही है, तकनीक के अत्यधिक दखल से बचपन मुरझा रहा है, ऐसे में कला संस्कृति की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।  

त्रिगर्त उत्सव के आयोजन के लिए दी बधाई

इस मौके शांता कुमार ने कांगड़ा घाटी की कला-संस्कृति से देश-दुनिया को अवगत करवाने के लिए आयोजित त्रिगर्त उत्सव के सफल आयोजन पर कांगड़ा जिला प्रशासन और भाषा कला विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सराहनीय प्रयास है कि महीने भर चले इस उत्सव में जिला में विभिन्न स्थानों पर यहां की समृद्ध कला संस्कृति को दर्शाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में त्रिगर्त उत्सव और व्यापक स्तर पर आयाजित किया जाएगा। शांता कुमार ने कहा कि कांगड़ा कलम के संरक्षण और संवर्धन के लिए जिला प्रशासन के प्रयास प्रशंसनीय हैं, लेकिन इस दिशा में और कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने एक समचार पत्र मंे प्रकाशित खबर का उल्लेख करते हुए कहा कि कांगड़ा कलम की प्रसिद्धि का बड़ा अनुपंम उदाहरण कि हमारे यहां के महान चित्रकार नैनसुख के चित्रों की लंदन में बोली लग रही है, और बोली की शुरूआती राशि 5 करोड़ रुपए है। यह बात हमारी कलात्मक निपुणता और सांस्कृतिक समृद्धि की द्योतक है। इस मौके उपायुक्त संदीप कुमार ने शांता कुमार का स्वगत किया और कला संस्कृति को सुरक्षित रखने एवं बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अगवत करवाया।

कलाकारों ने श्री प्रताप चंद शर्मा के गीत गाकर दी आदरांजलि

कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने श्री प्रताप चंद शर्मा के लिखे एवं गाए गीतों की प्रस्तुति के साथ उन्हें आदरांजलि दी। कलाकारों ने श्री प्रताप चंद शर्मा के प्रसिद्ध गीत ‘जीणा कांगड़े दा’, ‘जे तू जांदा फौजा नौकरिया’ जैसे गीत गाए।  इस मौके सुप्रसिद्ध गायक करनैल राणा ने श्री प्रताप चंद शर्मा के लिखे ‘कालुआ मजूरा डेरा तेरा दूर’ गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

Tags: Shanta Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD