Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अंगदान के लिए लोगों की भागीदारी और जागरूकता महत्‍वपूर्ण : अश्‍विनी कुमार चौबे

अंगदान ईश्‍वरीय कार्य के समान, इसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए : अनुप्रिया पटेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Nov 2018

Last updated on: Nov 27, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री अश्‍विनी कुमार चौबे ने आज नई दिल्‍ली में 9वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर कहा कि अंगदान को बढ़ावा देने के लिए लोगों की भागीदारी व जागरूकता बहुत महत्‍वपूर्ण है। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्‍ट्रीय अंग व ऊतक प्रत्‍यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) ने किया है। चौबे ने कार्यक्रम में भाग लेने वालों को अंगदान करने की शपथ दिलाई। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्याण राज्‍यमंत्री अनुप्रिया पटेल, तमिलनाडु के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. विजय भाष्‍कर, स्‍वास्‍थ्‍य सचिव प्रीति सूदन, अवर सचिव डॉ. आर.के. वत्‍स तथा डीजीएसएचएस के  डॉ. एस. वेंकटेश भी इस कार्यक्रम में उपस्‍थित थे। अपने संबोधन में चौबे ने कहा कि अंगदान के प्रति बहुत सारे मिथक और भ्रांतियां हैं। अंधविश्‍वास के आधार पर अंगदान को हतोत्‍साहित किया जाता है। चौबे ने लोगों से आग्रह किया कि वे बिना किसी भय के अंगदान के लिए आगे आए। उन्‍होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों को सलाम करता हूं जिनके परिजनों ने अंगदान करने का साहस दिखाया है। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कारण और तर्क के दृष्‍टिकोण से देखने पर यह स्‍पष्‍ट है कि जीवन का उपहार सबसे बड़ा उपहार है। यह ईश्‍वरीय कार्य के समान है, इसलिए इसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्‍होंने आगे कहा कि भारत में अधिकांशत: जीवित व्‍यक्‍ति ही अंगदान कर रहे हैं। मृतकों से प्राप्‍त अंगों में से केवल 23 प्रतिशत अंगों का ही प्रत्‍यारोपण हो पा रहा है। जीवित व्‍यक्‍तियों के अंगों की खरीद बिक्री के खतरे को समाप्‍त करने के लिए मृत व्‍यक्‍तियों के अंगदान को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

तमिलनाडु सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. सी. विजय भाष्‍कर ने इस बात पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि तमिलनाडु को चौथी बार अंगदान के लिए सबसे अच्‍छा राज्‍य घोषित किया गया है। उन्‍होंने कहा कि अंगदान करने वाले व्‍यक्‍तियों से प्राप्‍त अंगों को उपयोग के लायक जीवित रखने में राज्‍य ने उल्‍लेखनीय कार्य किया है। तमिलनाडु देश का पहला राज्‍य है, जिसने इस संदर्भ में कई पहलों की शुरुआत की है, जैसे मस्‍तिष्‍क स्‍टेम मृत्‍यु का प्रमाणपत्र बनाना, अंग वितरण को सुव्‍यवस्‍थित करना और अंगों के आवागमन के लिए हरित कॉरिडोर निर्धारित करना आदि।केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव श्रीमती प्रीति सूदन  ने अंगदान करने वाले परिवारों की सराहना की और अंगदान के क्षेत्र में देश का नेतृत्‍व करने के लिए तमिलनाडु को बधाई दी। उन्‍होंने लोगों से  आग्रह किया कि वे अपने निकट संबंधियों से अंगदान के प्रति अपनी इच्‍छा को बताएं ताकि उनके इस संसार से जाने के बाद यह कार्य सुचारु रूप से पूरा हो सके। उन्‍होंने कहा,’जीवन के बाद जीवन का उपहार दें, मृत्‍यु के बाद भी हम अपने जीवन को बेहतर बनाएं कार्यक्रम में देश के विभिन्‍न भागों से आए मृत्‍यु के बाद अंगदान करने वाले व्‍यक्‍तियों के परिजनों को सम्‍मानित किया गया। तमिलनाडु को भी पुरस्‍कार दिया गया। अंगदान पर जागरूकता बढ़ाने के लिए महाराष्‍ट्र को सर्वश्रेष्‍ठ राज्‍य घोषित करते हुए पुरस्कार दिया गया। एआईएमएस कोच्‍चि के डॉ. के. सुब्रहमणिया अय्यर को देश का पहला सफल हाथ प्रत्‍यारोपण के लिए सम्‍मानित किया गया। पुणे के डॉ. शैलेश पुनतांबेकर को भारत का पहला गर्भाशय प्रत्‍यारोपण के लिए पुरस्‍कार प्रदान किया गया। सहयोग प्रदान करने वाली संस्‍थानों एवं संगठनों को भी पुरस्‍कार प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में बीएसएफ व सीआरपीएफ के वरिष्‍ठ अधिकारी, विभिन्‍न विकास संगठनों के प्रतिनिधि  तथा छात्र भी उपस्‍थित थे।’   

 

Tags: Ashwini Kumar Choubey , Anupriya Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD