Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन दिवसीय 71वें वार्षिक संत निरंकारी समागम कार्यक्रम में भाग लिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

समालखा , 24 Nov 2018

Last updated on: Nov 24, 2018, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला पानीपत के समालखा क्षेत्र के गांव भोड़वाल माजरी में आयोजित तीन दिवसीय 71वें वार्षिक संत निरंकारी समागम कार्यक्रम में भाग लिया। संत निरंकारी समागम के अध्यक्ष गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का समागम में पहुंचने पर स्वागत व आभार व्यक्त किया। परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, प्रदेश भाजपा के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, विधायक रविन्द्र मच्छरौली, महिपाल ढ़ाडा, रोहिता रेवड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद विज व अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत एक धार्मिक और सांस्कृतिक राष्ट्र है। वसुधेव कुटूम्भकम् पर आधारित भारतीय संस्कृति में सारे संसार को एक परिवार माना है तथा संत निरंकारी जैसे देश के अनेक महान संत महात्माओं ने सारे विश्व को सभ्य समाज और मानवता के प्रति समर्पित होने का संदेश दिया है। यही नहीं, हरियाणा की पवित्र पावन धरती पर गीता जैसे महान ग्रन्थ की रचना हुई और भारत में ही नहीं, विदेशों में भी संत निरंकारी व गीता महोत्सव कार्यक्रम प्रतिवर्ष होते हैं। हमारे लिए यह गर्व व गौरव का विषय है कि हरियाणा की पवित्र धरती पर पहली बार अंतराष्ट्रीय स्तर का संत निरंकारी समागम का आयोजन किया गया है। इसके लिए उन्होंने गुरू माँ  सुदिक्षा सविन्दर हरदेवजी महाराज व संत निरंकारी मिशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है और उसे पाने के रास्ते अनेक हैं।

उन्होंने कहा कि इस समागम का आयोजन ऐसे समय में किया गया है जब देश और दुनिया में आगे बढ़ने की अंधाधुन्ध दौड़ में मानव अपने स्वार्थो की पूर्ति के लिए वैध-अवैध सभी कार्य कर रहा है। लेकिन यह संत निरंकारी समागम ऐसे समय में निश्चित रूप से लोगों को मानव की सेवा के लिए पे्ररित करेगा। भारत ही नहीं आज इस समागम में 70 से अधिक देशों के लोग आए हुए है। आज हरियाणा की धरती से सारे विश्व को मानवता का संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि यह समागम जहां आपसी भाईचारा और मानवता का संदेश देगा वहीं समागम से गरीब व दुखी और पात्र लोगों की सेवा करने के लिए भी लोगों को ओर अधिक पे्ररित करेगा। उन्होंने कहा कि यह समागम भी अन्तोदय के सिद्धांतों को साकार करते हुए लोगो की रोटी, कपड़ा और मकान जैसी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग देगा, वहीं इस मिशन की ओर से रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने के साथ लोगों की हर प्रकार की सेवा करने में भी सहयोग दे रहा है।उन्होंने कहा कि धर्म और देश भक्ति से बड़ा कोई कार्य नहीं होता। उन्हें खुशी है कि यह मिशन अंतोदय के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण बचाओ, पौधे लगाओ और जल संरक्षण के लिए भी कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान व वैज्ञानिक भी चिंतत है कि किस तरह पृथ्वी को बचाया जाए और इसके लिए यह मिशन उचित दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता के मामले में हरियाणा प्रदेश अन्य प्रदेशों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने गुरू माता व संत निरंकारी मिशन का पुन: आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा में इतना बड़ा समागम पहली बार हुआ है। सरकार व जिला प्रशासन की ओर से समागम को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इसके लिए मिशन की ओर से यदि बेहतर सुझाव दिए जाएंगे तो सरकार उस पर गंभीरता से विचार करते हुए मिशन की हर सम्भव मदद करेगी।उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए और करनाल पुलिस रैंज के एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क व पानीपत और सोनीपत विभाग के पुलिस अधिकारी भी कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए है। कार्यक्रम में पुलिस व प्रशासन अधिकारियों के अलावा वालिन्टियर्स ने भी व्यवस्था को चलाने में अपना भरपूर सहयोग दिया। समारोह की व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई और ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से 011-4388666 हैल्पलाईन नम्बर भी चालू रहा और सदगुरू माँ के आते ही समारोह स्थल पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समारोह में सभी वाहनों की चैकिंग पुलिस द्वारा करने के बाद ही प्रवेश करने दिया गया और पानीपत सिविल अस्पताल में आठ एम्बुलैंस तथा 30 बैड की स्पैशल व्यवस्था की गई।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Nirankari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD