Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

इफ्फी मंच पर मीटू अभियान नदारद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 23 Nov 2018

Last updated on: Nov 23, 2018, 00:00 IST

देश में मीटू अभियान फिल्म संबंधी सबसे बड़े कार्यक्रमों, संवाददाता सम्मेलनों और फिल्मोत्सवों में सबसे बड़ा मुद्दा रहा है। लेकिन चल रहे 49वें 'भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव' (इफ्फी) में यह मुद्दा जैसे गायब रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक शीर्ष मंत्री ने इसके बचाव में कहा कि इफ्फी को उस तरीके से तैयार नहीं किया गया है। दो महिलाओं द्वारा यौन हिंसा और उत्पीड़न के आरोपित फिल्म निर्माता सुभाष घई इफ्फी की प्रमुख समिति में कायम हैं, और बेशक कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रमुख सीट पर बैठे। सुभाष ने हालांकि दोनों ही आरोपों को नकार दिया। वे सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के साथ एक मल्टीमीडिया प्रदर्शिनी 'द महात्मा ऑन सेल्युलॉइड' के उद्घाटन में भी मौजूद रहे। यह सब पिछले महीने हुए 'जियो मामी मुंबई फिल्म उत्सव' से ज्यादा बुरा है जहां कार्यस्थलों पर महिला सुरक्षा की अहमियत पर यह मुद्दा न सिर्फ छाया रहा बल्कि मीटू लहर से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े लोगों की परियोजनाओं का बहिष्कार भी हुआ था। उम्मीद थी कि इफ्फी मीटू पर कोई कदम उठाएगा या कम से कम कोई उल्लेख या चर्चा करेगा।इसके बारे में पूछने पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने आईएएनएस को बताया, "मुझे नहीं लगता कि यह मंच उसके लिए है. मेरा मतलब है कि इफ्फी को उसके लिए तैयार नहीं किया गया है। 

लेकिन बेशक जैसे आपने महिला एवं बाल विकास मंत्री को देखा, उन्होंने इस मुद्दे पर कठोर रुख अपनाया, हमने भी बेशक प्रसार भारती में भी कठोर कार्रवाई की, आल इंडिया रेडियो (एआईआर) में भी मामले से जुड़े कलाकारों के खिलाफ हमने कार्रवाई की है।"खरे केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से आग्रह का हवाला दे रहे थे जिसमें उन्होंने एआईआर में यौन शोषण के मामलों में राठौर से व्यक्तिगत रूप से कदम उठाने और जांच करने का आग्रह किया था। यह सब उन रिपोर्टों की प्रतिक्रिया में हुआ था जिनके अनुसार एआईआर स्टेशनों पर कैजुअल अनाउंसर महिलाओं का यौन शोषण किया जा रहा है। अभिनेता आलोक नाथ पर यौन हिंसा का आरोप लगाने वाली लेखिका-फिल्म निर्माता विंता नंदा का मानना है कि मनोरंजन जगत में मौजूद प्रत्येक मंच का उपयोग कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और वैश्विक रूप से व्याप्त मीटू अभियान के मुद्दों पर चर्चा के लिए होना चाहिए। 'पेज 3', 'फैशन', 'कैलेंडर गर्ल्स', 'सत्ता' और 'हीरोइन' में कास्टिंग काउच और यौन उत्पीड़न जैसे मुद्दे को उठाने वाले फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने आईएएनएस से कहा, "मीटू पर सभी ने कड़ा रुख अपनाया है. लेकिन हमें वास्तविक पीड़ितों पर ध्यान देने की जरूरत है। झूठे आरोप लगाकर इसे महत्वहीन न बनाएं।"

 

Tags: #MeToo , Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD