Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्राकृतिक गैस वितरण सेवा से जुड़ने पर होगा जनता को फ़ायदा : अनुराग ठाकुर

पहले चरण में 52 करोड़ की लागत से 28170 कनेक्शन दिए जाएँगे

Listen to this article

5 Dariya News

हमीरपुर , 22 Nov 2018

Last updated on: Nov 22, 2018, 00:00 IST

लोक सभा में पार्टी चीफ़ व्हिप और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने ऊना के प्राकृतिक गैस वितरण सेवा(पीएनजी) से जुड़ने पर ख़ुशी जताते हुए इसे केंद्र सरकार द्वारा आमजन के हित में उठाया गया बड़ा क़दम बताया है। अनुराग ठाकुर ने कहा”प्राकृतिक गैस को 21 वीं शताब्दी के ईंधन के रूप में देखा जाता है।भारत सरकार गैस आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में अग्रसर होने के लिए देश भर में ईंधन कच्चे माल के रूप में पर्यावरण अनुकूल स्वच्छ ईंधन अर्थात प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रही है।इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से सीजीडी (शहरी गैस वितरण) परियोजनाओं की आधारशिला रखी है जो 129 जिलों को कवर करेगी।इससे भारत के 35 फीसदी भौगोलिक क्षेत्र में बसी 50 फीसदी आबादी को पीएनजी और सीएनजी के रूप में स्वच्छ ईंधन मिलेगा।मुझे इस बात की बहुत ख़ुशी कि हिमाचल प्रदेश में सर्वप्रथम मेरे संसदीय क्षेत्र को इस सेवा से जोड़ने के लिए चुना गया।प्रथम चरण में ऊना को इसमें शामिल किया गया है और बाद में हमीरपुर व बिलासपुर शहरों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

रसोई गैस सुविधा के साथ ही भविष्य में सीएनजी पंप भी स्थापित होंगे जिनके माध्यम से वाहनों को गैस के माध्यम से चलाया जाएगा और यह पेट्रोल-डीजल की तुलना में 40 फीसदी सस्ती रहेगी।पीएनजी सुविधा सुलभ होने के साथ ही अन्य रसोई गैस की तुलना में 15 फीसदी सस्ती होगी।पहले चरण में 52 करोड़ की लागत से 28170 कनेक्शन दिए जाएँगे।आम लोगों के लिए यह योजना बेहद लाभदायक सिद्ध होगी।केंद्र सरकार ने ऊना वासियों को बड़ा तोहफा दिया है और देश के चुनिंदा शहरों में शामिल करना बड़ी बात है और इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी केंद्रीय कैबिनेट का आभार प्रकट करता हूँ”आगे बोलते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा”प्राकृतिक गैस घरेलू,व्यावसायिक और औद्योगिक इस्तेमाल में गैस की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करती है।प्राकृतिक गैस के उपयोग से पर्यावरण को क्षति नहीं पहुंचती है। इसके उपयोग से मशीनरी में रख रखाव की जरूरत कम पड़ती है।पीएनजी उपभोग से दुर्घटना की आशंका नहीं के बराबर होती है।प्राकृतिक गैस इस्तेमाल में काफ़ी आसान है और इसमें कोई ट्रैफिक व्यवधान नहीं होता क्योंकि इसकी आपूर्ति बिना रुकावट के पाइप लाइनों से होती है।इस प्रक्रिया में गैस की कोई बर्बादी नहीं होती ना ही इसमें सिलिंडर को बदलने का झंझट होता है।इस सुविधा से गैस की बुकिंग कराने से छुटकारा मिलेगा और साथ ही सिलेंडर ब्लॅास्ट का खतरा नहीं होगा”

 

Tags: Anurag Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD