Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तंज, बोले- जनता से किए गए वादे से मुकर गए

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 14:06 IST

हिमालच प्रदेश में नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का बुरा हाल हो गया है। कांग्रेस की ओर से जो गारंटियां दी गई थीं, वे फेल हो गईं। किए गए वादे से मुकर गए और अब कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डूबा दिया है।

नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सीएम भगवंत मान के बयान को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब के लोगों की ओर से पूछा जा रहा है कि 'आप' की सरकार में इतना भ्रष्टाचार क्यों है? सरकार बनने के चंद महीनों के अंदर भ्रष्टाचार की वजह से जिनके मंत्री का इस्तीफा हो जाए, जिनके सात सांसद साथ छोड़कर चले जाएं और जिनके मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे, ईडी की ओर से रेड मारी गई हो, वे ज्ञान बांटते फिर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिनके ऊपर शराब पीकर विधानसभा में आने का आरोप है, उस राज्य की हालत क्या होगी? जिस राज्य को ड्रग्स मुक्त करने की बात कही गई थी, पंजाब को ड्रग्स युक्त करने की बात आम आदमी पार्टी की ओर से की गई है। मुख्यमंत्री को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोग पदों पर पहुंच जाते हैं, लेकिन गंभीरता नहीं आती।

मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के संदेश को समझने की जरूरत है। पीएम मोदी ने अपील में कहा कि विदेश से आने वाली चीजों पर अगर हमारी निर्भरता कम होगी, खपत कम करेंगे, और उसके विकल्प तैयार करेंगे, तो देश आत्मनिर्भर होगा। इसको लेकर अगर देश के 140 करोड़ लोग कोशिश करें, तो इसमें देश की भलाई है।

पीएम मोदी की ओर से की गई अपील पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्पष्ट कहना है कि संयम के साथ इस संकट के समाधान के लिए समाज और सरकार मिलकर सामना करें। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पैनिक उत्पन्न करने में लगे हुए हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, पूरा विश्व संकट का सामना कर रहा है।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD