Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पिनरई विजयन ने सबरीमाला को लेकर संघ, कांग्रेस पर निशाना साधा

पिनरई विजयन
पिनरई विजयन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 20 Nov 2018

Last updated on: Nov 20, 2018, 00:00 IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मंगलवार को संघ परिवार नीत ताकतों और कांग्रेस को सबरमीला को युद्ध क्षेत्र में तब्दील करने को लेकर निशाना साधा। विजयन ने एक लिखित बयान पढ़ते हुए यहां मीडिया को बताया, "संघ और कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए सबरीमाला का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस भी अब इसमें शामिल हो गई है।" विजयन ने मीडिया से एक घंटे की बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, "ये लोग राजनीतिक फायदे के लिए आस्था का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। विचारधारा के साथ सैद्धांतिक रूप से निपटा जाना चाहिए।" विजयन ने कहा, "सबरीमाला से गिरफ्तार किए गए लोगों की तरफ देखिए।" उन्होंने कहा कि इसमें ज्ञात संघ परिवार के कार्यकर्ता शामिल हैं। विजयन ने मीडिया को बताया, "हम इन ताकतों को सबरीमाला पर कब्जा नहीं करने देंगे।" विजयन ने सोमवार को हिरासत में लिए गए 69 लोगों के व्यक्तिगत रूप से नाम लिए। इन लोगों को मंदिर कस्बे और उसके आस-पास लागू निषेधाज्ञा के उल्लंघन के लिए हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया था।

उन्होंने कहा कि इन लोगों के खिलाफ केरल पुलिस थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं और यही सबरीमाला श्रद्धालुओं के रूप में यहां पहुंचे थे। विजयन ने कहा, "पुलिस ने अधिकतम संयम दिखाया और केवल कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ ही पुलिस कार्रवाई की और इस तरह का कदम उठाया।" श्रद्धालुओं को रात 10 बजे परिसर खाली कर देना था, लेकिन 200 से ज्यादा श्रद्धालु तब तक भजन करते रहे जब तक पुलिस ने देर मध्यरात्रि कार्रवाई नहीं की। जब विजयन राज्य की राजधानी में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे तो कांग्रेस नीत यूडीएफ के शीर्ष नेता हालात के आंकलन के लिए मंदिर कस्बे के पहले प्रवेश स्थान निलक्कल पहुंचे थे। विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने कहा, "हम यहां शांति भंग करने नहीं आए हैं। विजयन को सबरीमाला जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को संकट पैदा करने वाला नहीं मानना चाहिए।" उन्होंने कहा, "पुलिस कार्रवाई के लिए मुक्त है, लेकिन वास्तविक श्रद्धालुओं के लिए संकट पैदा नहीं किया जाना चाहिए।"

 

Tags: Pinarayi Vijayan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD