Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पिनाराई विजयन ने त्रिशूर में छात्रों के लिए सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन किया, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी हुए शामिल

Pinarayi Vijayan, Chief Minister of Kerala, Communist Party of India Marxist, CPI M,Thiruvananthapuram, Kerala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

त्रिशूर , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 13:27 IST

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को त्रिशूर में 64वें केरल स्कूल कलोत्सव का उद्घाटन किया। इसके साथ ही देश में स्कूली छात्रों के लिए सबसे बड़े सांस्कृतिक त्योहारों में से एक की शुरुआत हो गई। राज्य की सांस्कृतिक राजधानी में हो रहा यह पांच-दिवसीय कार्यक्रम 25 जगहों पर लगभग 250 कला रूपों में प्रतिस्पर्धा करने वाले 14,000 से ज्यादा छात्रों को एक साथ लाता है। 

थेक्किंकाड मैदान में मुख्य स्थल 'सूर्याकांथी' में फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए, सीएम विजयन ने 1956 में इसकी शुरुआत से लेकर अब तक कलोत्सवम के विकास के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा, "जब यह शुरू हुआ था, तब इसमें सिर्फ 200 छात्र हिस्सा लेते थे, और आज हम 14,000 से ज्यादा छात्रों को इसमें हिस्सा लेते हुए देख रहे हैं।

हमने इतनी दूरी तय की है। आज, यह एक ऐसा प्रतिष्ठित कार्यक्रम बन गया है जो हमारे समाज के सभी वर्गों को छूता है।" उद्घाटन समारोह में एक पल ऐसा भी आया कि जब सीएम विजयन भाषण दे रहे थे, तभी त्रिशूर के सांसद और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मंत्री के आने पर दर्शकों ने तालियां बजाकर स्वागत किया, जिससे कुछ समय के लिए ध्यान मंच से हटकर गैलरी की ओर चला गया।

इस प्रतिक्रिया ने त्रिशूर में गोपी की मजबूत स्थानीय लोकप्रियता को दिखाया, जहां उन्होंने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा को जीत दिलाई थी। राज्य स्कूल कलोत्सवम 18 जनवरी तक चलेगा, जिसमें फूलों के नाम पर रखे गए 25 जगहों पर प्रतियोगिताएं होंगी। हालांकि, स्टेज के नामकरण को लेकर कार्यक्रम से पहले विवाद खड़ा हो गया था।

'थमारा' (कमल) नाम को शुरू में शामिल न करने पर भापजा से जुड़े संगठनों, जिसमें युवा मोर्चा भी शामिल है, ने विरोध प्रदर्शन किया और राजनीतिक भेदभाव का आरोप लगाया। विरोध के बाद, आयोजकों ने एक जगह का नाम बदलकर 'थमारा' कर दिया। सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने कहा कि पहले 'डालिया' नाम के स्टेज का नाम अनावश्यक विवादों से बचने के लिए बदला गया। इस कदम का भाजपा ने स्वागत किया और कहा कि यह मुद्दा सुलझ गया है।

 

Tags: Pinarayi Vijayan , Chief Minister of Kerala , Communist Party of India Marxist , CPI M , Thiruvananthapuram , Kerala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD