Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केन्द्रीय एवं राज्य स्‍तरीय सांख्यिकीय संगठनों के सम्मेलन (सीओसीएसएसओ) का 26वां संस्करण हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 16 Nov 2018

Last updated on: Nov 16, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय एवं राज्य स्‍तरीय सांख्यिकीय संगठनों के सम्मेलन (सीओसीएसएसओ) का 26वां संस्करण सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा 15 एवं 16 नवंबर, 2018 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश की सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकीय निदेशालय के सहयोग से आयोजित किया गया। केन्द्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री श्री विजय गोयल ने हिमाचल प्रदेश सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री किशन कपूर की मौजूदगी में 15 नवंबर, 2018 को इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय/विभागों और राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश की एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। ‘सीओसीएसएसओ’ एक वार्षिक सम्मेलन है, जो केन्द्र एवं राज्यों के सांख्यिकीविदों को विचारों के आदान-प्रदान और सांख्यिकीय गतिविधियों से जुड़े साझा मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए एक उपयुक्त प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। इस सम्मेलन के 26वें संस्करण की थीम ‘आधिकारिक सांख्यिकी में गुणवत्ता संबंधी आश्वासन’ थी।  सम्मेलन के दौरान इस थीम से जुड़े अनेक प्रपत्र (पेपर) केन्द्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा प्रस्तुत किए गए। इनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय इत्यादि शामिल थे। सम्मेलन के दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले आंकड़ों (डेटा) की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ इसे और बेहतर करने से जुड़े मुद्दों पर भी कई सिफारिशें पेश की गईं। इसके साथ ही सम्मेलन के दौरान देश की सांख्यिकीय प्रणाली को मजबूत करने के लिए भी कई अनुशंसाएं प्रस्तुत की गईं।

 

Tags: Vijay Goel , Kishan Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD