Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया

Listen to this article

5 Dariya News

औरंगाबाद (महाराष्ट्र) , 15 Nov 2018

Last updated on: Nov 15, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आज महाराष्ट्र में दूसरे मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया। औरंगाबाद जिले के पैथन तालुका के अंतर्गत वाहेगांव और धनगांव स्थित इस पार्क को मेसर्स पैथन मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित कर रहा है। मंत्रालय ने महाराष्ट्र में तीसरे मेगा फूड पार्क के गठन को मंजूरी दी है जो वर्धा जिले में निर्माण प्रक्रिया में है। पहले फूड पार्क का उद्घाटन 1 मार्च, 2018 को सतारा जिले में किया गया था। पैथन मेगा फूड पार्क की स्थापना 102 एकड़ के भू-भाग पर की गई है। इसकी लागत 124.52 करोड़ रुपये है। इस मेगा फूड पार्क की कुछ प्रमुख  सुविधाएं हैं- शुष्क गोदाम- क्षमता 10,000 एमटी; कोल्ड स्टोरेज- क्षमता 1000 एमटी; वातानुकूलन पूर्व सुविधा- क्षमता 10 एमटी; फलो को पकाने का चैम्बर- क्षमता 400 एमटी; आईक्यूएफ सुविधा- क्षमता 1.5 एमटीपीएच; फ्रीजर रूम- क्षमता 1000 एमटी; जूस लाईन- क्षमता 5 एमटीपीएच; पैकेजिंग लाईन- क्षमता 1.5 एमटीपीएच; वाष्प जीवाणु नाशक- क्षमता 4 एमटीपीएच; दूध टैंकर- क्षमता 50 एमटी; दूध प्रसंस्करण सुविधा- क्षमता 1,00,000 एलपीडी; खाद्य जांच प्रयोगशाला आदि। इस मेगा फूड पार्क से औरंगाबाद जिले के साथ-साथ नासिक, धूले, जलगांव, बुलधाना, जलना, बीड और अहमदनगर के लोगों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती बादल ने कहा कि इस मेगा फूड पार्क में 250 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश से 25-30 खाद्य प्रसंस्करण की इकाईयां स्थापित की जाएगी। इस पार्क से 450-500 करोड़ रुपये के टर्न ओवर का अनुमान है। यह पार्क 5000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगा तथा इससे 25000 किसानों को लाभ प्राप्त होगा। श्रीमती बादल ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण की आधुनिक अवसंरचना से महाराष्ट्र के किसानों, फल व सब्जी उत्पादकों तथा उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत खाद्य प्रसंस्करण पर विशेष बल दिया गया है। श्रीमती हरसिमरत बादल ने मेगा फूड पार्क की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। आपूर्ति श्रृंखला के प्रत्येक चरण में अनाज, फल व सब्जी की बर्बादी को रोकने के लिए खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने देश में मेगा फूड पार्क योजना लागू की है। इस योजना के तहत भारत सरकार मेगा फूड पार्क परियोजना को 50 करोड़ रूपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

 

Tags: Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD